---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार के प्रयासों से साकार हो रहा बेटियों का सपना! नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देकर तस्वीर बदल रहा शासन

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की बेटी-बहनों के सपने साकार करने की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित कर उनका हौसला बढ़ाया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 6, 2026 4:53 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: किसानों और नौजवानों से इतर पंजाब की महिलाएं भी पहले की तुलना में अत्यधिक सशक्त हुई हैं। मान सरकार के प्रयासों का भी इसमें पूरा योगदान है। इसकी बदौलत पंजाब की महिलाएं सशक्त होकर नया इतिहास रच रही हैं। कहीं स्वयं सहायता समूहों का बोलबाला है, तो कहीं महिलाओं द्वारा शुरू किए गए स्वरोजगार के माध्यम मजबूती से चल रहे हैं। भगवंत मान सरकार इसको ध्यान में रखते हुए कुशल नीतियां बनाने का काम कर रही है। इसका सार्थक असर ये है कि पंजाब में आधी आबादी का सपना साकार हो रहा है। महिलाएं सशक्त होकर ‘रंगला पंजाब’ की नींव मजबूत करने का काम कर रही हैं।

नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देकर तस्वीर बदल रही Bhagwant Mann सरकार! 

मान सरकार नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देकर पंजाब की तस्वीर बदलने का काम कर रही है।

इसी क्रम में शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर ‘पंजाब सरकार महिला उद्यमी पुरस्कार-2026’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस मुहिम के अंतर्गत भगवंत मान सरकार द्वारा उन मेहनती महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है, जो अपने दम पर अपना व्यवसाय चला रही हैं। महिलाएं बढ़-चढ़कर सरकारी मंचों से समाज में बदलाव लाने के बारे में अपने विचार साझा कर रही हैं। ये सबकुछ सीएम भगवंत मान के कुशल नेतृत्व के कारण संभव हो रहा है। सरकार हरसंभव कोशिश करती है कि आधी आबादी को सशक्त कर पंजाब की तस्वीर बदली जाए।

पंजाब की बेटी-बहन के सपने साकार कर रहा शासन!

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की सभी बेटी-बहनों के सपने साकार करने का काम कर रही है। इसी क्रम में महिला उद्यमियों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, मान सरकार स्वयं सहायता समूहों का विस्तार कर भी आधी आबादी को सशक्त करने का काम कर रही है। साथ ही आधी आबादी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित चिकित्सा प्रबंध व अन्य तमाम सुविधाएं बेटी-बहन के सपने साकार करने के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 6, 2026

Punjab News

मार्च 6, 2026

Rashifal 7 March 2026

मार्च 6, 2026

Rain Alert 7 March 2026

मार्च 6, 2026

Punjab News

मार्च 6, 2026

कल का मौसम 7 March 2026

मार्च 6, 2026