---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की पहल! इस खास प्रोजेक्ट के तहत भीख मांगने वाले बच्चों का हो रहा संरक्षण, मंत्री ने मुहिम पर दिया अपडेट

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार मिशन जीवनजोत मुहिम के तहत मासूम बच्चों का संरक्षण कर रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत सड़क पर भीख मांगने वाले बच्चों को चिन्हित कर उन्हें सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं, ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 19, 2026 3:04 अपराह्न | Updated: जनवरी 19, 2026 3:50 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब सरकार किसानों, छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ उन मासूम बच्चों का भी ख्याल रख रही है जो सड़क पर भीख मांगने को मजबूर हैं। आर्थिक तंगी, अभिवावकों का अभाव या अन्य कारणों से सड़क पर उतर कर भीख मांगने वाले बच्चों को बचाया जा रहा है। इसके लिए भगवंत मान सरकार जीवनजोत प्रोजेक्ट संचालित कर रही है। इस खास प्रोजेक्ट के तहत उन बच्चों की पहचान की जाती है जो भीख मांगने को मजबूर हैं। ऐसे मासूमों को बाल गृहों में भेजकर उनके रहने, खाने, पढ़ने और चिकित्सा सुविधा आदि का इंतजाम भगवंत मान सरकार करती है। मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कुछ अपडेट साझा किए हैं जिसके बारे में हम आपको बताएंगे।

प्रोजेक्ट जीवनजोत के तहत मासूम बच्चों का संरक्षण कर रही Bhagwant Mann सरकार

मान सरकार प्रोजेक्ट जीवनजोत के तहत उन मासूम बच्चों का संरक्षण कर रही है, जो सड़क पर भीख मांगने को मजबूर हैं। इस संदर्भ में अधिक जानकारी मंत्री डॉ. बलजीत कौर के हवाले से सामने आई है।

मंत्री बलजीत कौर ने बताया है कि बीते शनिवार और रविवार को इस खास मुहिम के तहत पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 31 बच्चे बरामद किए गए। ये सभी बच्चे नाबालिग थे और सड़क पर भीख मांग रहे थे। इनमें से 4 बच्चों को भगवंत मान सरकार ने उनके अभिवावकों को सुपुर्द कर दिया। वहीं 27 बच्चों को बाल गृह भेजा गया। मान सरकार इन बच्चों के बारे में अधिक जानकारी जुटाने और उनके बारे में जानने के लिए अगले 6 महीने तक विशेष अभियान चलाएगी। पंजाब के हर बच्चे का उज्ज्वल भविष्य बनाने की दिशा में भगवंत मान सरकार प्रयासरत है।

बच्चों को मिल रही तमाम मूलभूत सुविधाएं!

भगवंत मान सरकार सड़क पर भीख मांगने वाले बच्चों का संरक्षण कर उन्हें तमाम मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा रही है। इसमें भोजन, पानी, ठहरने की सुविधा, शिक्षा और आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय सुविधाएं शामिल हैं। मान सरकार ये कदम इसलिए उठा रही है, ताकि पंजाब के हर बच्चों को समान अवसर मिले और सभी का भविष्य उज्जवल हो सके। इसी क्रम में जीवनोत मुहिम को रफ्ताप दी जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026