‘अहिंसा और करुणा के सिद्धांतों को..,’ महात्मा बुद्ध की जयंती पर CM Bhagwant Mann का खास संदेश, राज्य वासियों से साझा किए विचार

CM Bhagwant Mann ने आज महात्मा बुद्ध की जयंती पर देश वासियों को उनके सिद्धांतो को अपनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान संदेश जारी कर राज्य वासियों से विचार भी साझा किए हैं।

CM Bhagwant Mann

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

CM Bhagwant Mann: देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। दरअसल, आज 1 मई को महात्मा बुद्ध की जयंती मनाई जा रही है। इस दौरान भारत के विभिन्न हिस्सों में बौद्ध भिक्षु महात्मा बुद्ध की स्मृति में आयोजित तमाम कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी इस क्रम में आज महात्मा बुद्ध की जयंती पर राज्य वासियों के नाम विचार साझा किए हैं। सीएम भगवंत मान ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट जारी कर लोगों को अहिंसा और करुणा के सिद्धांतों को अपनाने की अपील की है।

महात्मा बुद्ध की जयंती पर CM Bhagwant Mann की प्रतिक्रिया

दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आज 1 मई को महात्मा बुद्ध की जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर पंजाब सीएम की प्रतिक्रिया भी आई है।

सीएम भगवंत मान ने आज महात्मा बुद्ध को याद करते हुए लोगों को उनके सिद्धांतों को अपनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस संदर्भ में पोस्ट साझा किए गए हैं। सीएम भगवंत मान लिखते हैं कि “शांति, सुकून और मानवता के मार्गदर्शक महात्मा बुद्ध की जयंती पर लाखों शुभकामनाएं। आइए, हम उनके अहिंसा और करुणा के सिद्धांतों को अपनाकर भाईचारे को मजबूत करें और मानवता की सेवा का संकल्प लें।” सीएम मान की इस प्रतिक्रिया को लेकर खूब खबरें भी बन रही हैं।

लुंबिनी से बोधगया, कुशीनगर तक उमड़े बौद्ध भिक्षु

महात्मा बुद्ध की जयंती पर आज नेपाल की लुंबिनी से बोधगया और कुशीनगर तक बौद्धभिक्षु उमड़े हैं। लुंबिनी को भगवान बुद्ध की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है। बिहार के बोधगया में महात्मा बुद्ध ने शिक्षा प्राप्त की थी। वहीं यूपी के कुशीनगर में उन्होंने शरीर त्यागा था। इसलिए इसे बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली के रूप में जानते हैं। यही वजह है कि आज 1 मई को महात्मा बुद्ध की जयंती पर बौद्ध भिक्षुओं का जनसैलाब उमड़ा है और तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

Exit mobile version