---Advertisement---

शुकराना यात्रा के दौरान खल्चियान पहुंच CM Bhagwant Mann ने टेका माथा! संगत के दर्शन कर सूबे की प्रगति की प्रतिबद्धता दोहराई

शुकराना यात्रा के दौरान CM Bhagwant Mann ने खल्चियान पहुंच कर संगत के समक्ष माथा टेका है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब की प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 8, 2026 3:51 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब वासियों के लिए आज का दिन भी बेहद खास है। आज शुकराना यात्रा अपने तृतीय दिवस में प्रवेश कर सरदूलगढ़ से होते हुए मानसा तक पहुंच गई है। इस दौरान सीएम भगवंत मान इसी यात्रा का हिस्सा बनते हुए खल्चियान गांव पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने संगत के दर्शन करने के बाद उनके समक्ष माथा टेका। सीएम भगवंत मान ने पंजाब की प्रगति के संदर्भ में अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए लोगों को सदैव साथ का भरोसा दिया है। पंजाब सीएम ने सख्त सत्कार कानून लागू होने के बाद पंजाब की जनता का आभार जताते हुए दोबारा समर्थन की मांग की है।

खल्चियान पहुंच CM Bhagwant Mann ने संगत के समक्ष टेका माथा!

पंजाब सीएम शुकराना यात्रा के दौरान खल्चियान गांव पहुंचे जहां उन्होंने संगत के समक्ष माथा भी टेका है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

सीएम भगवंत मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी पोस्ट में लिखा गया है कि “शुकराना यात्रा के दौरान, मुझे खल्चियान गाँव पहुचने और संगत के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुझे दिए गए विशेष सम्मान के लिए मैं दमदमी टकसाल का हार्दिक आभारी हूँ। बड़ी संख्या में आकर प्रेम और आशीर्वाद देने वाली स्थानीय संगत का भी मैं बहुत आभारी हूं। आपका प्रेम ही मेरी सच्ची शक्ति है। आपका लोक सेवक पंजाब की प्रगति, शांति और भाईचारे के लिए सदा प्रतिबद्ध है।”

सख्त सत्कार कानून लागू होने के बाद शुकराना यात्रा को गति दे रहे मुख्यमंत्री!

पंजाब सरकार द्वारा सख्त सत्कार कानून लागू करने के बाद सीएम भगवंत मान लगातार तीसरे दिन आज शुकराना यात्रा का हिस्सा बने हैं। तीसरे दिन बठिंडा से शुरू हुई यात्रा तलवंडी साबो होते हुए सरदूलगढ़, मानसा और बरनाला के रास्ते संगरूर तक पहुंचेगी। यहां से फिर आगामी कल यात्रा की शुरुआत होगी जिसका फतेहगढ़ साहिब में अरदास के साथ होना है। सीएम भगवंत मान की सरकार ने बेअदबी के खिलाफ सख्त सत्कार कानून लागू कर ऐसे मामलों पर रोकथाम की पहल की है। इसकी चर्चा पूरे देश भर में हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

मई 8, 2026

Bareilly–Haldwani Greenfield Expressway

मई 8, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 8, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 8, 2026

Varanasi Viral Video

मई 8, 2026

CM Mohan Yadav

मई 8, 2026