---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: महाराजा रणजीत सिंह जी की जयंती पर पंजाब सीएम की प्रतिक्रिया! सभी वर्ग और धर्म के लोगों से की खास अपील

CM Bhagwant Mann ने आज नवंबर को महाराजा रणजीत सिंह जी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। सीएम मान ने सभी धर्म और वर्ग के लोगों से अपील की है कि वे शेर-ए-पंजाब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज को संपन्न बनाने का काम करें।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 13, 2025 12:44 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: हर तारीख का अपना एक खास महत्व होता है। ऐसे ही 13 नवंबर की तारीख का जुड़ा शेर-ए-पंजाब के नाम से मशहूर महाराजा रणजीत सिंह जी से है। आज ही के दिन हर वर्ष उनकी जयंती मनाई जाती है। इस दौरान सिख समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर महाराजा रणजीत सिंह जी के किस्से साझे करते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इसी क्रम में आज शेर-ए-पंजाब की जयंती पर प्रतिक्रिया दी है। सीएम भगवंत मान ने इस खास अवसर पर सभी धर्म और वर्ग के लोगों से खास अपील करते हुए समाज को बेहतर बनाने की दिशा में योगदान देने की अपील की है। आइए हम आपको सीएम मान की प्रतिक्रिया के बारे में बताते हैं।

महाराजा रणजीत सिंह जी की जयंती पर CM Bhagwant Mann की प्रतिक्रिया

पंजाब सीएम के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर महाराजा रणजीत सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

सीएम मान लिखते हैं कि “महान सिख सेनापति, शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह जी की जयंती पर आप सभी को कोटि-कोटि बधाई। हर वर्ग और धर्म के लोगों को स्वतंत्रता और न्याय दिलाने वाले महाराजा रणजीत सिंह जी सदैव हमारे आदर्श रहेंगे। आइये हम उनके अद्वितीय शासन जैसा समाज बनाने में अपना उचित योगदान दें।” मुख्यमंत्री के विचारों में सभी धर्म व वर्ग के लोगों से खास अपील की गई है जिसको लेकर चर्चा है।

शेर-ए-पंजाब की जयंती पर सूबे में मची धूम!

महान सिख सेनापति रहे शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह जी की जयंती पर सूबे में धूम है। सिख समुदाय से जुड़े लोग गुरुद्वारों में पहुंचकर कीर्तन-भजन का आजोयन करा रहे हैं। इससे इतर लंगर भी आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि भूखों का पेट भरा जा सके। मालूम हो कि महाराजा रणजीत सिंह उन चुनिंदे वीर लोगों में से एक थे जिन्होंने न केवल क्षेत्रों पर विजय प्राप्त की, बल्कि पंजाब के लोगों का दिल भी जीता। रणजीत सिंह जी ने अपना जीवन मातृभूमि की सेवा और रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। यही वजह है कि देश के विभिन्न हिस्सों में भारत माता के इस वीर सपूत की जयंती मनाई जाती है और इनकी वीर गाथा पर चर्चा होती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अगस्त 31, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026