CM Bhagwant Mann: युवाओं के हितों की रक्षा करने वाली मान सरकार पंजाब में रोजगार क्रांति लाने का काम कर रही है। इसी क्रम में आज सीएम भगवंत मान ने बड़ी जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि वे आज 818 प्रतिभाली नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र वितरित करने जा रहे हैं।
ऐसा करने के साथ ही सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इतिहास रचेगी। इस आंकड़े को जोड़ लें तो अप्रैल 2022 से अब तक मान सरकार द्वारा कुल 65264 सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई गई हैं। नौजवानों को शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, उद्योग, ऊर्जा समेत अन्य तमाम विभागों में योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिली हैं।
सैकड़ों नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देंगे CM Bhagwant Mann
मुख्यमंत्री भगवंत मान आज खुद पंजाब के सैकड़ों नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौपेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद साझा की है।
ਰੰਗਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਕ੍ਰਾਂਤੀ….
ਅੱਜ 818 ਹੋਰ ਹੋਣਹਾਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ (ਬਿਜਲੀ, ਸਥਾਨਕ ਸਰਕਾਰਾਂ, ਸਿਹਤ ਅਤੇ ਮੈਡੀਕਲ ਸਿੱਖਿਆ) ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਨੌਕਰੀ ਦੇ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਵੰਡਣ ਜਾ ਰਹੇ ਹਾਂ।
ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਅਪ੍ਰੈਲ 2022 ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਹੁਣ ਤੱਕ ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਕੁੱਲ ਸਰਕਾਰੀ ਨੌਕਰੀਆਂ ਦਾ ਅੰਕੜਾ…— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 12, 2026
सीएम भगवंत मान के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “रंग-बिरंगे पंजाब में रोजगार क्रांति। आज हम विभिन्न विभागों में 818 और प्रतिभाशाली युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित करने जा रहे हैं। इसके साथ ही, अप्रैल 2022 से हमारी सरकार द्वारा दी गई सरकारी नौकरियों की कुल संख्या 65264 हो गई है। बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के, केवल योग्यता के आधार पर रोजगार प्रदान करने का हमारा अभियान निरंतर जारी है। युवाओं के हाथों में नियुक्ति पत्र देकर हम तेजी से ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण की ओर अग्रसर हैं।”
मान सरकार ने रिकॉर्ड नौकरियां देकर रचा इतिहास!
सरकार द्वारा दिए आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में अब तक 65264 नौजवानों को सरकारी नौकरी दी गई है। ये आंकड़े अप्रैल 2022 से मार्च 2026 तक के हैं। यानी जब आम आदमी पार्टी पंजाब की सत्ता में आई तब से आज तक कुल 65264 नौजवानों को सरकारी नौकरी देकर इतिहास रचा गया है। ये आंकड़े सीएम भगवंत मान की प्राथमिकता को दर्शाते हैं।
पंजाब में अप्रैल 2022 के बाद से अब तक हुई किसी भी सरकारी भर्ती में धांधली या गड़बड़ी की खबरें नहीं आई हैं। ये दर्शाता है कि कैसे मान सरकार पारदर्शिता के साथ योग्यता के आधार पर पंजाब के नौजवानों को सरकारी नौकरी मुहैया करा रही है। उपरोक्त आंकड़े अपने आप में एक रिकॉर्ड हैं जो मान सरकार द्वारा रचे इतिहास को दर्शाते हैं।
