---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: ‘सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर समानता..,’ रविदास जयंती पर पंजाब सीएम की प्रतिक्रिया, जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann ने आज देशवासियों को गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर बधाई दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 1, 2026 12:56 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में आज रविदास जयंती की धूम है। इस दौरान गुरुद्वारों में पहुंचकर लोग गुरु साहिब के समक्ष अरदास कर माथा टेक रहे हैं। सभी एक-दूसरे को बधाई संदेश दे रहे हैं। इसी बीच पंजाब सीएम भगवंत मान की खास प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम भगवंत मान ने आज गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर देशवासियों के नाम खास संदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए कहा है कि हम सभी को सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर समानता अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना चाहिए। ऐसा कर ही हम गुरु रविदास जी द्वारा बनाए पथ पर चल सकते हैं।

रविदास जयंती पर CM Bhagwant Mann की प्रतिक्रिया!

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब में धूम-धाम से मनाए जा रहे रविदास जयंती पर सभी को बधाई दी है। सीएम मान के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लोगों से गुरु रविदास द्वारा बनाए गए मार्ग पर चलने की अपील की गई है।

रविदास जयंती का जिक्र करते हुए पंजाब सीएम लिखते हैं कि “भक्ति आंदोलन के प्रवर्तक श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर आप सभी को लाखों-करोड़ों शुभकामनाएं। आपके वचन समस्त मानवता को जाति, वर्ग और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर समानता और सच्चे एवं ईमानदार कर्म को अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।” गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर आज पंजाब में धूम है और चहुंओर भजन-कीर्तन संग प्रार्थना हो रहा हैं।

पंजाब में रविदास जयंती की धूम!

पूरे पंजाब में आज गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर धूम है। गुरुद्वारों में भारी संख्या में लोगों को देखा जा रहा है जो अरदास कर गुरु साहिब के समक्ष माथा टेक रहे हैं। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए सभी तरह के इंतजाम किए हैं, ताकि उन्हें दिक्कत का सामना न करना पड़े। मान सरकार ने गुरु रविदास जी के सम्मान में ऐलान किया है कि डेरा बल्लम में 10 एकड़ के क्षेत्रफल में अध्ययन केन्द्र का निर्माण होगा। ये अध्ययन केन्द्र गुरु साहिब के प्रति मान सरकार के सम्मान को दर्शाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budget 2026

फ़रवरी 1, 2026

Smartphone Chip

फ़रवरी 1, 2026

Budget 2026

फ़रवरी 1, 2026

Balochistan News

फ़रवरी 1, 2026

Budget 2026

फ़रवरी 1, 2026

AI Agent

फ़रवरी 1, 2026