---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में पर्यटन को लगेंगे पंख, इन क्षेत्रों को विकसित करेगी Mann सरकार, बैठक में हुआ फैसला

Punjab News: पर्यटन के मद्देनजर पंजाब सरकार ने रंजीत सागर बांध और कंडी क्षेत्र को विकसित करने का फैसला लिया है। CM मान ने इसकी मंजूरी दे दी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 29, 2023 11:12 पूर्वाह्न

CM BHAGWANT MANN
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में पर्यटन को जल्द ही पंख लगने जा रहे हैं। राज्य की मान सरकार ने पर्यटन के मद्देनजर कई क्षेत्रों को विकसित करने का फैसला लिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (पीआईडीबी) के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने चिन्हित क्षेत्रों को विकसित करने की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रंजीत सागर बांध, शाहपुर कंडी बांध और होशियारपुर जिले के कंडी क्षेत्र को विकसित करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इन क्षेत्रों को विकसित किया जाएगा, ताकि बड़ी संख्य में पर्यटक इन क्षत्रों का रूख करें।

कई क्षेत्रों में विकास की हुई अनदेखी

उन्होंने कहा कि पंजाब में पर्यटन को विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य में पर्यटन स्थलों को चिन्हित किया जाए और उन्हें विकसित करने की दिशा में कदम उठाए जाएं। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमेशा से इन क्षेत्रों की अनदेखी की गई है। विकास के नाम पर इन क्षेत्रों को आज तक कुछ भी नहीं दिया गया। ऐसे में राज्य सरकार प्रयास कर रही है कि इन क्षेत्रों में तेजी से विकास किया जाए, ताकि क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।

पंजाब को बनाएंगे पर्यटन केंद्र

CM भगवंत मान ने कहा कि राज्य में पर्यटन के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने पर भी काम हो रहा है। राज्य सरकार ने जल खेलों को बढ़ावा देने के लिए पहले ही जल साहसिक पर्यटन नीति लागू कर दी है। इसे अब इन क्षेत्रों में लागू किया जाएगा, ताकि खेल के साथ-साथ पर्यटन भी विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचे को विकसित करने पर काम कर रही है। अधिकारियों को कहा गया है कि पर्यटन को विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं, ताकि पंजाब को पर्यटन का केंद्र बनाया जा सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

 Punjab News

मार्च 2, 2026

Punjab News

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026