DNP India Hindi

Bhagwant Mann सरकार की पहल से नशा मुक्त हो रहा पंजाब! इस ऐप से एक झटके में पहुंच रही तस्करों की शिकायत, अभियान को मिली रफ्तार

Bhagwant Mann

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Bhagwant Mann: पंजाब तेजी से नशा मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आलम ये है कि हर रोज पुलिस विभाग की टीमें राज्य के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। ये सब कुछ सीएम भगवंत मान के ड्रीम मिशन का परिणाम है। मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि पंजाब को नशा मुक्त घोषित कर देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में लाया जाए।

इसी क्रम में नशा मुक्त पंजाब अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हुई है। भगवंत मान सरकार की ओर से नशा मुक्ति अभियान यानी एनएमए ऐप भी लॉन्च किया गया है। इस ऐप पर नागरिक अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए तस्करों की शिकायत कर नशा मुक्त अभियान में अपना योगदान दे सकते हैं। मान सरकार की ये मुहिम खूब चर्चाओं में है और इसका व्यापक तौर पर असर देखने को मिल रहा है।

NMA ऐप से एक झटके में पहुंच रही तस्करों की शिकायत

शासन-प्रशासन तक एक झटके में नशा मुक्ति अभियान यानी एनएमए ऐप की मदद से तस्करों की शिकायत पहुंच रही है। पंजाब में ब्लॉक स्तरीय और ग्रामीण स्तर पर कमेटी बनाकर सभी कर्मचारियों के फोन में एनएमए ऐप इंस्टॉल किया गया है। इस ऐप पर आम नागरिक आसानी से तस्करों की शिकायत कर सकते हैं।

यदि आपके इर्द-गिर्द कोई नशीले पदार्थ का सेवन या तस्करी करते पकड़ा जाए, तो तत्काल ऐप पर इसकी जानकारी साझा की जा सकती है। एक बार शिकायत अपडेट हुई कि शासन-प्रशासन तक उक्त जानकारी पहुंच जाएगी। फिर टीमें दबिश देकर उन पर कानूनी कार्रवाई कर सकेंगे। खास बात ये है कि शिकायत करने वाले शख्स की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

सीएम Bhagwant Mann की पहल से नशा मुक्त हो रहा पंजाब!

मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहल से पंजाब नशा मुक्त हो रहा है। शासन स्तर से लगातार तस्करों के खिलाफ नकेल कसी जा रही है। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने नशा मुक्ति अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत भी कर दी है। इसके तहत पुलिस विभाग की अलग-अलग टीमें राज्य के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। अभियान का दूसरा चरण लगातार जारी है और पंजाब नशा मुक्त राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है।

Exit mobile version