---Advertisement---

Punjab Municipal Polls: जालंधर, फगवाड़ा के बाद लुधियाना में CM Bhagwant Mann का रोड शो! समर्थकों ने की फूलों की बारिश

Punjab Municipal Polls: निगर निगम चुनाव को लेकर पंजाब का सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है। सत्तारुढ़ दल आम आदमी पार्टी (AAP) नगर निगम चुनाव (Punjab Municipal Polls) को लेकर अलर्ट हो गई है। पार्टी की ओर से तमाम वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 19, 2024 2:33 अपराह्न

Punjab Municipal Polls
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Municipal Polls: निगर निगम चुनाव को लेकर पंजाब का सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है। सत्तारुढ़ दल आम आदमी पार्टी (AAP) नगर निगम चुनाव (Punjab Municipal Polls) को लेकर अलर्ट हो गई है। पार्टी की ओर से तमाम वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) भी इस चुनावी समर में पार्टी के लिए प्रयासरत नजर आ रहे हैं। सीएम मान ने जालंदर और फगवाड़ा के बाद आज लुधियाना में रोड शो किया है। लुधियाना (Ludhiana) के आरती चौक से शुरू हुए रोड शो में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनता का अभिवादन स्वीकारते हुए उनसे पार्टी को समर्थन देने की अपील की है। इस दौरान सीएम मान के समर्थकों और ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने उनपर जमकर फूल बरसाए हैं।

Punjab Municipal Polls को लेकर लुधियाना में गरजे CM Mann!

लुधियाना में नगर निगम चुनाव (Municipal Polls) के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनता के समक्ष अपना रक्ष रखा है। सीएम मान ने लोगों को ‘आप’ को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि “पहले निगमों में कभी विकास नहीं हुआ। हम विकास की राजनीति करने आए हैं और वादा है आपसे कि निगमों में विकास को रफ्तार देने का काम करेंगे।” मुख्यमंत्री मान ने रोड शो के दौरान कहा कि “मेरी करियर की शुरुआत इसी मार्केट से हुई है। घूमर मंडी मेरे लिए नई नहीं है। मैं यहां की एक-एक सड़क और नक्शे से खूब वाकिफ हूं। इस शहर ने मुझे बहुत प्यार दिया है।”

बता दें कि लुधियाना में रोड करने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान का स्वागत बेहद भव्य हुआ। सीएम मान के समर्थकों, जनता और AAP कार्यकर्ताओं ने उन पर खूब फूल बरसाए हैं।

जालंधर और फगवाड़ा में हुआ था भव्य रोड शो

बीते दिन जालंधर और फगवाड़ा जिले में खास चहल-पहल थी। सड़कें गुलजार नजर आ रही थीं। इसका खास कारण था मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर और फगवाड़ा में रोड शो। नगर निगम चुनाव को लेकर सीएम मान ने बीते दिन इन दोनों जिलों में रोड शो किया। इस दौरान उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला। बता दें कि पंजाब के 5 निगर निगम (फगवाड़ा, जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला) और 43 नगर पार्षदों की सीट पर चुनाव हो रहे हैं, जिसके लिए 21 दिसंबर को मतदान होना है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026