---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में आप को नगर निगम चुनाव में मिली बंपर जीत, अमन अरोड़ा ने Arvind Kejriwal और CM Bhagwant Mann को दी बधाई; जानें डिटेल

Punjab News: नगर निगम चुनाव में आप ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए 961 में से 522 वार्ड जीतकर इतिहास रचने वाली टीम।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 22, 2024 4:08 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में हुए नगर निगम और निकाय चुनाव के नतीजों की घोषणा कल ही कर दी गई थी। वहीं आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पार्टी को मिली बंपर जीत पर खुशी जाहिर की है। इसी दौरान उन्होंने सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। बता दें कि पार्टी ने 961 में से 522 वार्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। इसकी इसकी जानकारी खुद अमन अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है।

अमन अरोड़ा ने Arvind Kejriwal और CM Mann को दी बधाई – Punjab News

नगर निगम चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद अमन अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “बधाई हो अरविंदकेजरीवाल जी, भगवंतमान जी, आप ने पंजाब भर में 961 (55%) में से 522 वार्ड जीतकर इतिहास रचने वाली टीम।

कांग्रेस मात्र 191 वार्डों (20%) पर सिमट गई, भाजपा 69 वार्डों (7%) पर सिमट गई, अकाली दल 31 वार्डों (3%) पर सिमट गई। AAP ने 41 नगर परिषदों और पंचायतों में से 31 पर जीत हासिल की है”।

नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली बंपर जीत – Punjab News

पंजाब में बीते दिन हुए 5 नगर निगम और निकाय चुनाव के नतीजें सामने आ चुके है। आपको बताते चले कि पटियाला नगर निगम चुनाव में आप ने 35 सीटों पर जीत हासिल किया है। वहीं लुधियाना में आप ने 41 वार्ड जीतकर सभी पार्टियों को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा जालंधर में आम आदमी पार्टी ने 38 सीटों पर दबदबा कायम रखा। अमृतसर में 24 और फगवाड़ा में आप को 12 सीटें मिली है (Punjab News)।

कांग्रेस और बीजेपी को कितनी मिली सीटें

अगर फगवाड़ा की बात करें तो कांग्रेस को 22 तो भाजपा को 5, वहीं लुधियाना में कांग्रेस को 30 और बीजेपी को 19 वार्डों में जीत मिली है। तो पटियाला में बीजेपी को 4 और कांग्रेस को 2 वार्डों में जीत मिली है। इसके अलावा अमृतसर में कांग्रेस और 43 और बीजेपी को 9 और जालंधर में कांग्रेस को 25 और बीजेपी को 19 वार्डों में जीत मिली है ( Punjab News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026