---Advertisement---

Punjab News: PSEB Open School में 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एडमिशन शुरू, यहां जानिए अंतिम तारीख और प्रक्रिया

Punjab News: पंजाब बोर्ड ओपन स्कूल के लिए एडमिशन का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई, इस तारीख तक फार्म कर ले जमा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2024 3:42 अपराह्न | Updated: जुलाई 30, 2024 1:37 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से कक्षा 10 और 12 के लिए ओपन स्कूल में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और इसके साथ ही तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। पंजाब ओपन स्कूल में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है और ऐसे में एकेडमिक सेशन 2024-25 के लिए छात्र आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख से लेकर विलंब शुल्क तक की घोषणा की गई है। आईए जानते हैं।

ये है अंतिम तारीख

अगर इन तारीखों में कोई बदलाव किया जाता है तो इसकी सूचना दी जाएगी। वहीं छात्र सिलेबस वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जहां तक मुख्य तारीख की बात करें तो आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर बताई जा रही है और इस दौरान छात्रों को किसी भी लेट फीस का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। वहीं 16 सितंबर से लेकर 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करने वाले विद्यार्थियों को 1500 रुपये का लेट फीस देना अनिवार्य है।

इस तरह करें रजिस्ट्रेशन

ऐसे विद्यार्थी जो एडमिशन लेना चाहते हैं वह ऑफिशल वेबसाइट या बोर्ड के रीजनल ऑफिस में जाकर इस बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को pseb.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके साथ ही आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें। इसके लिए आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज होने जरूरी है। आवेदन के लिए आप शुल्क भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करने होंगे और इसके अलावा एडमिशन पाने के लिए कोई अन्य शुल्क पहले नहीं जमा करना होगा।

सभी जानकारी है उपलब्ध

किसी भी तरह की अन्य जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएं। सभी जानकारी मुहैया कराई गई है जिसे आप पढ़ सकते हैं। ताकि अंतिम तारीख से पहले आप एडमिशन फॉर्म भरकर अपना रजिस्ट्रेशन कर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 June 2026

मई 31, 2026

कल का मौसम 1 June 2026

मई 31, 2026

Delhi News

मई 31, 2026

Anurag Dhanda

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026