---Advertisement---

Punjab News: उपचुनाव के बाद पंजाब में बजा निकाय चुनाव का बिगुल, ‘मान सरकार’ ने जारी किया नोटिफिकेशन; जानें कब होगा मतदान?

Punjab News: राजनीति का अखाड़ा बन चुके पंजाब में विधानसभा उपचुनाव का दौर आज समाप्त हो गया है। पंजाब विधानसभा उपचुनाव (Punjab Assembly Bypolls) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 3 तो वहीं कांग्रेस उम्मीदवार ने एक सीट पर जीत हासिल की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 23, 2024 5:22 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: राजनीति का अखाड़ा बन चुके पंजाब में विधानसभा उपचुनाव का दौर आज समाप्त हो गया है। पंजाब विधानसभा उपचुनाव (Punjab Assembly Bypolls) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 3 तो वहीं कांग्रेस उम्मीदवार ने एक सीट पर जीत हासिल की है। विधानसभा उपचुनाव के समापन के साथ ही ‘मान सरकार’ ने एक और चुनाव से जुड़ा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 5 नगर निगम और 44 नगर काउंसिल में चुनाव कराए जाएंगे। नगर निकाय का चुनाव दिसंबर के अंत में होगा। इससे जुड़ा आधिकारिक शेड्यूल राज्य निर्वाचन आयोग (EC) की ओर से जल्द ही जारी किया जाएगा। विधानसभा उपचुनाव की तरह ही भगवंत मान सरकार निकाय चुनाव को लेकर गंभीर है और अभी से तैयारियों में जुट गई है।

Punjab News- पंजाब में बजा निकाय चुनाव का बिगुल!

पंजाब में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। भगवंत मान सरकार की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। इसके तहत निकाय चुनाव के लिए मतदान दिसंबर 2024 के आखिरी सप्ताह में कराए जाएंगे। निकाय चुनाव के तहत अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा में मतदान होगा। इसके अलावा 44 नगर काउंसिल में भी मतदान कराए जाएंगे। बता दें कि निकाय चुनाव की प्रक्रिया वर्षों से लंबित पड़ी है जिसे अब जाकर हरी झंडी मिली है।

राज्य निर्वाचन आयोग जारी करेगा निकाय चुनाव का शेड्यूल

राज्य सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के बाद से स्पष्ट है कि अब पंजाब में निकाय चुनाव होंगे। वर्षों से लंबित पड़े निकाय चुनाव से जुड़े शेड्यूल को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग की टीम निकाय चुनाव के लिए तय क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेगी और शेड्यूल जारी करेगी। दावा किया जा रहा है कि निकाय चुनाव फतेहगढ़ साहिब के शहीदी जोड़ मेले से पहले ही संपन्न कराया जा सकता है। सरकार इसके लिए लगातार प्रयासरत है और अपने हिस्से की जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Hemant Soren

अक्टूबर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026