---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में सरकार के निर्देशों के बाद बंद हैं सभी स्कूल, पर ये विशेष School रहेंगे खुले!

Punjab News: देश के विभिन्न हिस्सों मे बारिश का कहर जारी है। पंजाब भी उन राज्यों में से एक हैं जहां बारिश से लोग खूब प्रभावित हैं। भारी बारिश के कारण पंजाब के कई जिले बारिश की चपेट में है और लोगों को इसके कारण ढ़ेर सारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 24, 2023 6:36 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: देश के विभिन्न हिस्सों मे बारिश का कहर जारी है। पंजाब (Punjab) भी उन राज्यों में से एक हैं जहां बारिश से लोग खूब प्रभावित हैं। भारी बारिश के कारण पंजाब के कई जिले बारिश की चपेट में है और लोगों को इसके कारण ढ़ेर सारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने बीते 23 अगस्त को ही पंजाब के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की थी। पर अब खबर है कि राज्य के Meritorious स्कूल खुले रहेंगे।

ये है मामला

राज्य सरकार के स्कूल बंद करने वाले निर्देश को देखते हुए सभी स्कूलों में छुट्टियां हैं। पर खबर है कि Meritorious स्कूल ने अपने संस्थानों को खोलने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इन स्कूलों के अन्दर होस्टल की सुविधा है जहां बच्चों को आसानी से पढ़ाया जा सकता है। होस्टल के अंदर ही कक्षाएं चल सकती हैं और साथ ही किसी भी विद्यार्थी को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

शिक्षा मंत्री ने दिए थे स्कूल बंद करने के निर्देश

पंजाब सरकार की ओर से शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने एक्स (ट्विटर) पोस्ट के माध्यम से स्कूल बंद करने के आदेश दिए थे। बता दें कि हिमाचल के साथ पंजाब भी भारी बारिश की चपेट में है और बाढ़ जैसी त्रासदी का सामना कर रहा है। इसी को देखते हुए भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही सरकार ने सभी निजी व सरकारी स्कूलों में 26 अगस्त तक अवकाश घोषित किया था जिससे की बच्चों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

बाढ़ की चपेट में है पंजाब के कई जिले

बता दें कि हिमाचल के साथ पंजाब के कई जिले भी बाढ़ की चपेट में है। बीते दिनों ही राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार से बाढ़ में हुए नुकसान को लेकर मदद की गुहार भी लगाई थी। सूबे के होशियारपुर, तरनतारन, कपूरथला, नवांशहर, फिरोजपुर और गुरदासपुर जैसे जिले भारी बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026