---Advertisement---

Punjab News: Bhagwant Mann सरकार की सराहनीय पहल! इस खास कदम से बच रही सड़क हादसों की चपेट में आने वाले लोगों की जान

Punjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने और हादसों की चपेट में आने वाले लोगों की जान बचाने के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) का गठन किया गया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 11, 2024 1:32 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने और हादसों की चपेट में आने वाले लोगों की जान बचाने के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) का गठन किया गया। सीएम मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ये पहल अब रंग ला रही है और एसएसएफ की मदद से राज्य में अब तक हजारों लोगों की जान बचाई जा चुकी है। (Punjab News)

सड़क हादसों में होने वाली मृत्यु दर में कमी

पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की मदद से सड़क हादसों में होने वाली मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है। ‘पंजाब केसरी’ में छपी एक खबर की मानें तो SSF ने कुछ ही महीनों में सड़क हादसों में घायल होने वाले 1000 से ज्यादा लोगों की जान बचाई है और सकुशल उन्हें अस्पताल पहुंचाया है। SSF के कारण ही इस वर्ष दुर्घटनाओं के साथ हादसे की चपेट में होने वाली मौत में कमी आई है।

पंजाब सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में SSF की तैनाती के बाद ग्रामीण इलाकों से गुजरने वाले राजमार्गों पर होने वाली घटनाओं में 59 फीसदी की कमी आई है। वहीं SSF की मदद से शहरी इलाकों में होने वाले दुर्घटनाओं में भी 41 फीसदी की कमी आई है और लोग सुरक्षित ढंग से अपने सफर को पूरा कर रहे हैं।

SSF के बेड़े में शामिल हैं अत्याधुनिक वाहन

सड़क सुरक्षा फोर्स के बेड़े में मान सरकार की ओर से 150 अत्याधुनिक वाहनों को तैनात किया गया है। इन वाहनों में मोबाइल नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम (MNVS), चार कैमरे- 2 बाहरी और 2 आंतरिक और ट्रैकिंग सिस्टम है। इसके अलावा एसएसएफ वास्तविक समय की निगरानी और अलर्ट के साथ साक्ष्य एकत्र करने के लिए चलती वाहन में भी वीडियो रिकॉर्ड कर सकती है।

पंजाब सरकार की ओर से जारी की गई सर्कुलर के मुताबिक हर 30 किमी पर एक वाहन पार्क किया जाएगा और उसमें तीन पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि यदि कोई सड़क दुर्घटना होती है, तो SSF घायल लोगों की मदद कर सकें और जान की रक्षा हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026