---Advertisement---

Punjab News: बाल विवाह को अंजाम देने वालों की खुली पोल! जानें कैसे बच्चों के अधिकार की लड़ाई लड़ रही मान सरकार?

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक अलग जंग छेड़ रखी है। बाल विवाह (Child Marriage) भी उनमें से एक है। भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार लगातार बच्चों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए बाल विवाह कराने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 21, 2024 3:39 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक अलग जंग छेड़ रखी है। बाल विवाह (Child Marriage) भी उनमें से एक है। भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार लगातार बच्चों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए बाल विवाह कराने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

पंजाब (Punjab News) सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) इस मामले को लेकर बेहद सख्त हैं। वो लगातार राज्य के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर सामाजिक कुरीती बाल विवाह को खत्म करने के लिए प्रयासरत नजर आती हैं। इसी क्रम में आज फिर एक बार उन्होंने रुपनगर में आयोजित किए जा रहे हैं बाल विवाह के आयोजक की पोल खोल दी है।

Punjab News- बाल विवाह को अंजाम देने वालों की खुली पोल!

भगवंत मान (Bhagwant Mann) की कैबिनेट में मंत्री डॉ. बलजीत कौर की सक्रियता के बाद सामाजिक कुरीतियों को अंजाम देने वालों को लगातार झटका मिल रहा है। ताजा मामला रुपनगर से जुड़ा है। दरअसलस, रुपनगर में आज बाल विवाह का आयोजन था। इसकी जानकारी सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर को मिली।

मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) आला अधिकारियों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद उन्होंने हस्तक्षेप कर बाल विवाह को रोका। इस प्रकरण की जानकारी ‘आप पंजाब’ के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई है। पंजाब सरकार की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि सामाजिक बुराई के खिलाफ सभी खड़े हों और सुनिश्चित करें कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा और विकास का अधिकार मिले।

बच्चों के अधिकार की लड़ाई लड़ रही भगवंत मान सरकार!

छोटे बच्चों को शिक्षा का अधिकार मिले इसके लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार प्रयासरत है। पंजाब सरकार की ओर से बच्चों के लिए अन्य सभी अधिकारों की लड़ाई भी लड़ी जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए आश्रित बच्चों की पेंशन योजना, स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और आम आदमी क्लिनिक में मुफ्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। सीएम भगवंत मान का स्पष्ट संदेश है कि पंजाब का कोई भी बच्चा समाजिक कुरीती (बाल विवाह) की चपेट में नहीं आना चाहिए। बच्चों को जबरन ऐसी कुरीतियों का हिस्सा बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश भी हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 11 March 2026

मार्च 10, 2026

Heat Alert 11 March 2026

मार्च 10, 2026

Asim Munir

मार्च 10, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 10, 2026

Surya Kumar Yadav

मार्च 10, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 10, 2026