---Advertisement---

Punjab News: भगवंत सिंह मान ने युवाओं में विदेश जाने की प्रवृत्ति को बदला

Punjab News:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले पीएसपीसीएल कर्मचारियों ने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए 'आप' सरकार की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 25, 2024 10:54 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले पीएसपीसीएल कर्मचारियों ने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए ‘आप’ सरकार की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

दो वर्षों में यह उनका दूसरा नियुक्ति पत्र है

दसूहा की गगनदीप कौर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि दो वर्षों में यह उनका दूसरा नियुक्ति पत्र है, जो मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह वर्तमान सरकार की वजह से ही संभव हुआ है। युवाओं को रोजगार प्रदान कर विदेश जाने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री की सराहना की।

संगरूर की सुखचैन कौर ने भी जनता के कल्याण को सुनिश्चित करने और युवाओं के लिए उम्मीद की किरण बनने के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि किसी अन्य सरकार ने इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उनका परिवार योग्यता के आधार पर नौकरी प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का ऋणी है।

संगरूर की जसप्रीत कौर ने भी पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सराहना की। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से नौकरी पाने के लिए प्रयासरत थीं और उनका परिवार मुख्यमंत्री का आभारी है।

पहली बार किसी को सरकारी नौकरी मिली है

अमृतसर के गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह एक बहुत ही साधारण परिवार से हैं और उनके पूरे परिवार में पहली बार किसी को सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पूरी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी ढंग से पूरा कर एक नया मापदंड स्थापित किया गया है।

बठिंडा की रुजल रानी ने भी मुख्यमंत्री का निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।

फरीदकोट के परविंदर सिंह ने कहा कि वह भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री के धन्यवादी हैं।

संगरूर के रहने वाले राहुल शर्मा ने बताया कि उन्होंने इटली से वापस आकर नौकरी जॉइन की है और नियुक्ति पत्र मिलने के बाद घर लौट जाएंगे। उन्होंने युवाओं में विदेश जाने की प्रवृत्ति को बदलने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026