---Advertisement---

Punjab News: पुलिस का बड़ा कारनामा! हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, कई लोग गिरफ्तार, पिस्तौल समेत अत्याधुनिक हथियार बरामद; जानें डिटेल

Punjab News: पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां उन्होंने अत्याधुनिक हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 22, 2024 3:46 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब पुलिस लगातार राज्य के लोगों की सुरक्षा में दिन रात तैनात है। गौरतलब है कि बीते कई महीनों ने पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई गिरोह को खत्म कर दिया है। इसके अलावा नशा तस्करी में भी पुलिस ने बेहतरीन काम करते हुए कई ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड किया है। इसी बीच पंजाब पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल पुलिस ने अपनी सूझबूझ से बॉर्डर पार से आ रहे आत्याधुनिक हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड किया है। वहीं उन्होंने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है (Punjab News)।

पंजाब पुलिस ने 6 हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार – Punjab News

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा कि “एक बड़ी सफलता में, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और एक विदेशी-आधारित हैंडलर के 6 सहयोगियों को गिरफ्तार किया।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश स्थित तस्कर के संपर्क में रहे हैं, जो ड्रोन और अन्य माध्यमों से हथियारों की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में पहुंचा रहा है”।

पुलिस ने कई अत्याधुनिक हथियार किए बरामद

उन्होंने आगे लिखा कि “इस कार्रवाई में 10 अत्याधुनिक हथियार, 3 ग्लॉक 9एमएम पिस्तौल, 7 पिस्तौल .32 बोर, और 10 जीवित कारतूस पुलिस ने बरामद कर लिया है। अमृतसर में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित करने के लिए जांच जारी है”।

बॉर्डर पार से आ रहे थे अवैध हथियार- Punjab News

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार यह सभी आधुनिक हथियार बॉर्डर पार से आ रहे थे। ड्रोन समेत अन्य माध्यमों से विदेशी तस्कर बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में पहुंचा रहे थे। वहीं पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। (Punjab News) गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब पुलिस ने विदेश से हो रहे ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड किया था। भगवंत मान सरकार की अगुवाई में पंजाब पुलिस को

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 28, 2026

Punjab News

अप्रैल 28, 2026

Punjab News

अप्रैल 28, 2026

Punjab News

अप्रैल 28, 2026

Rashifal 29 April 2026

अप्रैल 28, 2026

कल का मौसम 29 April 2026

अप्रैल 28, 2026