---Advertisement---

Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा चमरोड़ पत्तन में जैट सकी, मोटर पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून गतिविधियां शुरू करने का ऐलान

Punjab News: राज्य में पर्यटन क्षेत्र को और बढ़ावा देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज चमरोड़ पत्तन में जैट सकी, मोटर पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून गतिविधियां शुरू करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने आज यहाँ इन गतिविधियों का ट्रायल देखने के बाद कहा कि इस सुंदर स्थान पर पानी ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: फ़रवरी 3, 2024 6:33 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: राज्य में पर्यटन क्षेत्र को और बढ़ावा देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज चमरोड़ पत्तन में जैट सकी, मोटर पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून गतिविधियां शुरू करने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने आज यहाँ इन गतिविधियों का ट्रायल देखने के बाद कहा कि इस सुंदर स्थान पर पानी वाली खेलें/ मनोरंजन और स्पीड बोटींग जैसी गतिविधियां पहले ही चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस जगह पर पहले ही दो स्पीड बोटें चल रही हैं, जो यहाँ आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की बड़ी संभावना है, जिस कारण राज्य सरकार पहले ही यहाँ अलग-अलग संभावनाएं तलाश रही है।

Punjab News

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज यहाँ जैट सकी, मोटर पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून का ट्रायल/ प्रदर्शन किया गया है और जल्दी ही इसकी औपचारिक शुरुआत की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पानी वाली खेलें/ मनोरंजन गतिविधियों की बड़ी संभावना है और उनकी सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाटर एडवेंचर स्पोर्टस नीति पहले ही नोटीफायी कर दी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले दिनों में यह सभी गतिविधियों व्यापारिक तौर पर शुरू होंगी, जिससे पर्यटन क्षेत्र को काफी बढ़ावा मिलेगा।

Punjab News

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र को कुदरती स्त्रोतों की भरपूर देन होने के कारण यह विश्व भर के सैलानियों को आकर्षित कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना समय की ज़रूरत है, जिससे यहाँ के लोगों के जीवन स्तर में बड़ा सुधार होगा। उन्होंने अफ़सोस प्रकट किया कि पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण यह क्षेत्र विकास पक्ष से पिछड़ा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अप्रयुक्त संभावनाओं को अब प्रयोग में लाया जायेगा जिससे कुदरती स्त्रोतों से लबरेज़ इस सुंदर स्थान की तरफ विश्व भर के सैलानियों को आकर्षित किया जा सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 13, 2026

Punjab News

मार्च 13, 2026

Punjab News

मार्च 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 13, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 13, 2026