---Advertisement---

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दशहरे के त्योहार पर लोगों से सत्य के मार्ग पर चलने की अपील की

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे के त्योहार पर लोगों से प्रदेश से सामाजिक बुराइयों को मिटाने और सत्य के मार्ग पर चलने की अपील की।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 12, 2024 9:20 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे के त्योहार पर लोगों से प्रदेश से सामाजिक बुराइयों को मिटाने और सत्य के मार्ग पर चलने की अपील की।

दशहरे का त्योहार हमें विनम्र रहने, अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने और नफरत से दूर रहने की प्रेरणा देता है

यहां दशहरा ग्राउंड में जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरे का त्योहार हमें विनम्र रहने, अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने और नफरत से दूर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यही तीन कारण सबसे बुद्धिमान राजा रावण के पतन का कारण बने। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह त्योहार हमें भाईचारे को बनाए रखने का संदेश भी देता है। उन्होंने लोगों से प्रदेश की प्राचीन गरिमा को पुनः स्थापित करने के लिए सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त करने का आह्वान किया।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारे देश में इस त्योहार को मनाने की सदियों पुरानी परंपरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्योहार हमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारे देश में इस त्योहार को मनाने की सदियों पुरानी परंपरा है, जो समाज में सद्भावना, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ-साथ समानता और सद्भावना वाले समाज के निर्माण के लिए आदर्श जीवन जीने का मार्ग दिखाती है। उन्होंने लोगों से यह खुशी भरा त्योहार प्रदेश में शांति, सद्भाव और भाईचारे को प्रोत्साहित करने के लिए एकजुट होकर मनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इस त्योहार को जाति, नस्ल और रंग-भेद से ऊपर उठकर पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह त्योहार हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस दिन हमें सभी सामाजिक बुराइयों से छुटकारा पाकर अपने राज्य को देश का अग्रणी बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि दशहरे का असली महत्व प्रेम और धर्मनिरपेक्षता के साथ अन्याय, बुराई और अहंकार के खिलाफ लड़ने में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 27, 2026

Punjab News

अप्रैल 27, 2026

 Punjab News

अप्रैल 27, 2026

Heatwave Alert 28 April 2026

अप्रैल 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 27, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 27, 2026