---Advertisement---

Punjab News : मुख्यमंत्री द्वारा समस्त संगतों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पवित्र दिवस पर देश-विदेश में बसे पंजाबियों को बधाई दी है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 14, 2024 10:15 अपराह्न | Updated: नवम्बर 15, 2024 10:21 पूर्वाह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पवित्र दिवस पर देश-विदेश में बसे पंजाबियों को बधाई दी है।

गुरपर्व की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी एक महान आध्यात्मिक दूत थे जिन्होंने परमात्मा प्रति श्रद्धा और समर्पण के फलसफे और प्रसार के माध्यम से मानवता को मुक्ति का मार्ग दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने भ्रम से मुक्त जातिरहित समाज की परिकल्पना की, जिससे वेदना पीड़ित मानवता का कल्याण हुआ। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने मानवता को नए विचारों, उद्देश्यों और लक्ष्यों की ओर प्रेरित किया और इसे जातिवाद, वैर-विरोध, झूठ-फरेब, दिखावा और पाखंडबाजी से मुक्ति पाने का आह्वान किया।

श्री गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाए गए सेवा और नम्रता के मार्ग पर चलें

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे श्री गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाए गए सेवा और नम्रता के मार्ग पर चलें और गुरु साहिब जी की महान शिक्षाओं के अनुसार शांतिमय, खुशहाल और स्वस्थ समाज की रचना के लिए प्रयास करें। उन्होंने गुरुपर्व के पवित्र मौके को जाति, रंग, नस्ल और धर्म की भेदभाव से ऊपर उठकर श्रद्धा और समर्पण भावना के साथ मनाने की अपील की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026