---Advertisement---

Punjab News: मुख्यमंत्री ने लोगों को दी राहत: दुआबे च सरकार तुहाडे द्वार योजना के तहत अपने जालंधर आवास पर समस्याएं सुनीं और समाधान किया

Punjab News: राज्य के लोगों से किया गया एक और वादा पूरा करते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को 'दुआबे में सरकार तुहाडे द्वार' योजना के तहत जालंधर में अपने आवास पर क्षेत्र के लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया ।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 24, 2024 10:25 अपराह्न

punjab news
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: राज्य के लोगों से किया गया एक और वादा पूरा करते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को ‘दुआबे में सरकार तुहाडे द्वार’ योजना के तहत जालंधर में अपने आवास पर क्षेत्र के लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया ।

दो दिन जालंधर में रहकर लोगों की शिकायतें खुद निपटाएंगे

आज यहां पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने वादा किया था कि वह दो दिन जालंधर में रहकर लोगों की शिकायतें खुद निपटाएंगे। इसीलिए वे आज यहां आये है।उन्होंने कहा कि यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का ख्याल रखा जा रहा है तथा उनकी समस्याओं का समाधान पूरी ईमानदारी एवं उचित ढंग से किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि अन्य जिलों से भी लोग अपने दैनिक प्रशासकीय कार्यों के लिए यहां आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 75 साल में ऐसा कदम कभी नहीं उठाया गया, जिससे इतनी बड़ी संख्या में लोग आ रहे है।उन्होंने कहा कि यह न केवल लोगों की समस्याओं को हल करने में मदद कर रहा है, बल्कि राज्य सरकार की नीतियों पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने का एक मंच भी बन रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पहल का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य, विशेष रूप से माझा और दोआबा क्षेत्र के लोगों को अपनी दैनिक गतिविधियों को पूरा करने के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएं।उन्होंने कहा कि आज शाम 8 बजे तक लोगों की मुश्किलों को सुना गया।

लोगों को अब अपने रोजमर्रा के काम के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को अब अपने रोजमर्रा के काम के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि राज्य का चुना हुआ मुखिया उन्हें जालंधर में ही उपलब्ध होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने लोगों से वादा किया था कि सरकार चंडीगढ़ की बजाय राज्य के कस्बों और जिलों से चलेगी और यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि उन्होंने एक बार फिर अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि उनके सभी प्रयासों का एकमात्र उद्देश्य राज्य की प्रगति और लोगों की भलाई सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे दिन गए जब सरकार चंडीगढ़ के कार्यालयों से चलती थी और अब राज्य के असली मालिकों का समय, पैसा और ऊर्जा बचाने के लिए सरकार गांवों और कस्बों से चल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ‘सरकार तुहाडे द्वार’ की अपनी महत्वपूर्ण योजना पहले ही शुरू कर दी है, जिसके तहत लोगों को उनके घर-द्वार पर नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए ग्राम-स्तरीय कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले दिनों में जन कल्याण के लिए इस तरह की और भी जनहितैषी पहल की जाएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 13, 2026

Punjab News

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 12, 2026