---Advertisement---

Punjab News: मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका और प्रदेश के लोगों की समर्पण भावना से सेवा करने के लिए परमात्मा से आशीर्वाद मांगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 11, 2024 6:57 अपराह्न

PUNJAB
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका और प्रदेश के लोगों की समर्पण भावना से सेवा करने के लिए परमात्मा से आशीर्वाद मांगा।

जनता की सेवा करने का मौका मिला है

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद को भाग्यशाली समझते हैं कि उन्हें प्रदेश की जनता की सेवा करने का मौका मिला है। इस पवित्र स्थान पर आने का उद्देश्य भी सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए परमात्मा का धन्यवाद करना है। भगवंत सिंह मान ने समाज के सभी वर्गों की उम्मीदों को पूरा करने के साथ-साथ सर्वांगीण विकास, शांति और आपसी भाईचारे को सुनिश्चित करने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने प्रदेश की तरक्की और जनता की खुशहाली के लिए अरदास की।

मुख्यमंत्री ने पूरे समर्पण के साथ प्रदेश के लोगों की सेवा करने के लिए परमात्मा से बल प्रदान करने की अरदास की। गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर उन्होंने जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से मुक्त होकर सद्भावना वाले समाज के निर्माण के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि महान गुरु साहिबान द्वारा सिखाए गए समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के सिद्धांतों को हर कीमत पर बनाए रखा जाएगा, और यह प्रदेश सरकार की हमेशा पहली प्राथमिकता रहेगी।

परमात्मा का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ पंजाब की जनता की सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए परमात्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र स्थानों के दर्शन करना उनके लिए हमेशा एक विशिष्ट अनुभव होता है, जो दुनियाभर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता के स्रोत हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अप्रैल 27, 2026

Punjab News

अप्रैल 26, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 26, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 26, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 26, 2026