---Advertisement---

Punjab News: मुख्यमंत्री ने चीफ जस्टिस पर जूती मारने की कोशिश की कड़ी आलोचना की, भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता का उजागर बताया

Punjab News: भारत के चीफ जस्टिस पर जूती फेंकने की कोशिश की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि यह घटिया हरकत भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता का परिणाम है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 10, 2025 10:21 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: भारत के चीफ जस्टिस पर जूती फेंकने की कोशिश की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि यह घटिया हरकत भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता का परिणाम है।

भाजपा अपने नफरत भरे प्रचार के माध्यम से कमजोर और पिछड़े वर्ग के लोगों के हितों को लगातार ध्वस्त करने का प्रयास कर रही है

राज्यसभा के लिए उम्मीदवार प्रमुख उद्योगपति रजिंदर गुप्ता द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अपने नफरत भरे प्रचार के माध्यम से कमजोर और पिछड़े वर्ग के लोगों के हितों को लगातार ध्वस्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह घटना उसी का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि यह देश की न्याय व्यवस्था और यहां तक कि देश की धार्मिक सद्भावना और सामाजिक भाईचारे के लिए भी गंभीर खतरा है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारत के चीफ जस्टिस अपने पद पर कड़ी मेहनत और समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं और ऐसी घिनौनी हरकत वास्तव में निंदनीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और किसी को भी राज्य की शांति और सद्भावना भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य होने के नाते कई विरोधी ताकतें राज्य की शांति, प्रगति, खुशहाली और आम कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि ऐसी ताकतों को सफल नहीं होने दिया जाएगा और किसी भी आपराधिक कार्रवाई का उचित जवाब दिया जाएगा।

राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सक्षम है और किसी को भी कानून व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सक्षम है और किसी को भी कानून व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि त्योहारों के दौरान वे सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से सभी पर्व मनाएं।

त्योहारों के सीजन में खाद्य सामग्री में मिलावट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इसकी जांच के लिए व्यापक अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही व्यापारियों से अपील की कि त्योहारों के दौरान बेची जाने वाली मिठाइयाँ और अन्य सामान मिलावट रहित और उच्च गुणवत्ता वाले हों।

उन्होंने तंदरुस्त स्वास्थ्य पर जोर देते हुए जैविक उत्पाद अपनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और कहा कि इन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू के राजनीति में पुनः सक्रिय होने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कोई भी अपने समय और रुचियों के अनुसार राजनीति में शामिल या बाहर होने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि सिद्धू ने अपने अन्य रुझानों से समय लेकर एक बार फिर पंजाब को याद किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि पूर्व क्रिकेटर से अब कोई नई और बेहतर उम्मीद नहीं की जा सकती क्योंकि उन्होंने अपना पुराना एजेंडा दोहराया है। मुख्यमंत्री ने नवजोत सिद्धू को अपने नए राजनीतिक सफर की शुभकामनाएँ दी।

मुख्यमंत्री ने पंजाब के नागरिकों से अपील की कि दीवाली के दौरान सावधानी बरतें और इसे सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल “ग्रीन दीवाली” के रूप में मनाएं। उन्होंने कहा कि पटाखों के कारण अक्सर आंखों पर प्रभाव पड़ता है, इसलिए लोग इस पवित्र पर्व को मनाते समय अधिक से अधिक सुरक्षा रखें।

बाढ़ को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है और पंजाब में पहली बार नहीं आई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में भी इस आपदा ने भारी तबाही मचाई है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है और मुआवजे के चेक जल्द वितरित किए जाएंगे।

पंजाब सरकार ने बाढ़ के कारण हुए भारी नुकसान की रिपोर्ट पहले ही केंद्र सरकार को सौंप दी है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने बाढ़ के कारण हुए भारी नुकसान की रिपोर्ट पहले ही केंद्र सरकार को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि अब गेंद केंद्र सरकार के पाले में है और मोदी सरकार को बाढ़ से प्रभावित प्रदेश को पुनः खड़ा करने के लिए खुले दिल से फंड जारी करने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया और इसे पंजाबी संगीत उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने साथ ही युवा खिलाड़ी और बॉडीबिल्डर वरिंदर घूमण के निधन पर भी शोक व्यक्त किया जिनका गत वीरवार को देहांत हो गया था।भगवंत सिंह मान ने दोनों नौजवानों की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण घटना और राज्य के लिए बड़ी क्षति बताया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और संजीव अरोड़ा, लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर सहित अन्य उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026