---Advertisement---

Punjab News: मुख्यमंत्री की नौजवानों से अपील : पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय हिस्सेदार बनने के लिए नये विचारों और खोजों का प्रयोग करें

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नौजवानों को राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय हिस्सेदार बनने के लिए अपने नये विचारों और खोजों का प्रयोग करने का न्योता दिया।यहाँ टी.आई.ई. सी.ओ.एन. के दौरान इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हमेशा नये विचारों और खोजों के पक्षधर रहे हैं ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 2, 2024 10:18 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नौजवानों को राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय हिस्सेदार बनने के लिए अपने नये विचारों और खोजों का प्रयोग करने का न्योता दिया।यहाँ टी.आई.ई. सी.ओ.एन. के दौरान इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हमेशा नये विचारों और खोजों के पक्षधर रहे हैं और आम आदमी को अधिक अधिकार देना समय की मुख्य ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि इसलिए सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों में उद्यमी हुनर को बढ़ावा देने के लिए बिज़नस बलास्टरज़ स्कीम शुरू की गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नौजवानों के कॅरियर के लिए मार्गदर्शन यकीनी बनाना समय की मुख्य ज़रूरत है, जिससे उनको बड़े स्तर पर सशक्त बनाया जा सके।

Punjab News: नौजवान नौकरी तलाशने वालों की बजाय नौकरी देने वाले बनें

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के नौजवानों की भलाई के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का ध्यान इस बात को यकीनी बनाना है कि नौजवान नौकरी तलाशने वालों की बजाय नौकरी देने वाले बनें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक प्रगतिशील और खुशहाल पंजाब की सृजना करना समय की ज़रूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा क्रांति के युग की शुरुआत करते हुये पंजाब सरकार ने राज्य में ‘स्कूल आफ एमिनेंस’ की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि यह हाई-टैक स्कूल नौजवानों के लिए अत्याधुनिक सहूलतों के साथ लैस हैं, जिससे वह जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता को यकीनी बनाते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह अत्याधुनिक स्कूल विद्यार्थियों को मानक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरक के तौर पर काम कर रहे हैं।

हर क्षेत्र में लगन के साथ मेहनत करनी चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों को ज़िंदगी के हर क्षेत्र में लगन के साथ मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह यकीनी बनाना समय की ज़रूरत है कि वह आने वाले समय के साथ प्रासंगिक बने रहें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार राज्य और इसके लोगों की भलाई के लिए असाधारण विचारों को उत्साहित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी दफ़्तरों के कामकाज के समय में तबदीली का ऐतिहासिक फ़ैसला लिया था, जिससे 55 मेगा वाट बिजली की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को झुलसती गर्मी से बच कर काम करवाने की सुविधा मिली है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे किसानों को निर्विघ्न बिजली प्रदान करने में सहायता मिलती है और इससे यातायात को सुचारू बनाने में भी मदद मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अलग-अलग रंगों वाले स्टैंप पेपर लायी है, जो राज्य में औद्योगिक क्रांति के नये युग की शुरुआत करने की तरफ एक कदम है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब ऐसा पहला राज्य है, जिसने उद्यमियों को अपने यूनिट स्थापित करने के लिए हरे रंग के स्टैंप पेपर जारी किये हैं, जिससे राज्य के औद्योगिक विकास को अपेक्षित बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसको क्रांतिकारी कदम बताया, जिसका उद्देश्य राज्य में अपनी यूनिटें स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों के लिए कारोबार करने की सुविधा को उत्साहित करना है।

पवित्र धरती का एक-एक इंच महान गुरूओं, संतों, पीरों, शहीदों और कवियों की चरण स्पर्श प्राप्त है

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस पवित्र धरती का एक-एक इंच महान गुरूओं, संतों, पीरों, शहीदों और कवियों की चरण स्पर्श प्राप्त है। उन्होंने कहा कि पंजाबी वैश्विक नागरिक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के साथ विश्व भर में अपनी काबिलीयत का सबूत दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों को सख़्त मेहनत का वरदान प्राप्त है, जिस कारण उन्होंने हरेक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खुशी की बात है कि नौजवान अपनी पहचान कायम करने के लिए अथक यत्न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा संकेत है क्योंकि नौजवान अपनी मेहनत, लगन और वचनबद्धता के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में ऊँचा स्थान हासिल करना चाहते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह अच्छा संकेत है और राज्य सरकार इस नेक कार्य के लिए उनको पूर्ण सहयोग देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों को किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए और उनको ज़िंदगी में सफलता की नयी कहानी लिखने के लिए सख़्त मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने बच्चे को हर सुख- सुविधा प्रदान करने वाले माता पिता अपने बच्चों को ‘सर्कस का शेर’ बना रहे हैं, जिनको शिकार करना नहीं आता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमें अपने बच्चे को सख़्त मेहनत करने के योग्य बनाना चाहिए जिससे वह जीवन में सफल हो सके।

राज्य सरकार नौजवानों को उनके सपनों को साकार करने में मदद कर रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह हवाई अड्डों पर रनवे हवाई जहाज़ को सुचारू ढंग के साथ उड़ान भरने की सुविधा देते हैं, उसी तरह राज्य सरकार नौजवानों को उनके सपनों को साकार करने में मदद कर रही है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि नौजवानों के विचारों को उड़ान देने के लिए हर संभव यत्न किये जा रहे हैं और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। भगवंत सिंह मान ने नौजवानों से अपील की कि वह समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए हर संभव यत्न करें जिससे वह बुलन्दियां छू सकें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026