---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के इस शहर में होगा BMW कार के पुर्जे का निर्माण! CM Mann ने अधिकारियों संग बैठक कर दिए निर्देश

Punjab News: पंजाब के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने BMW वाहन पार्ट्स निर्माण में निवेश पर चर्चा के लिए अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 19, 2024 4:03 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने BMW वाहन पार्ट्स निर्माण में निवेश पर चर्चा के लिए अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की ओर से बड़ा ऐलान करते हुए स्पष्ट किया गया है कि पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में स्थित मंडी गोबिंदगढ़ नगर में BMW पार्ट्स विनिर्माण संयंत्र केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना की शुरुआत अगले महीने होने की खबर है। (Punjab News)

CM Bhagwant Mann का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री भगवंत मान के आज दुनिया की चर्चित कार निर्माता कंपनी BMW में कार्यरत टॉप अधिकारियों के साथ बैठक कर एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के अनुसार पंजाब राज्य के फतेहगढ़ साहिब जिले में स्थित मंडी गोबिंदगढ़ में अब बीएमडब्ल्यू पार्ट्स विनिर्माण संयंत्र स्थापित किया जाएगा।

इस परियोजना की शुरुआत अगले महीने मुख्यमंत्री भगवंत मान ही करेंगे। जानकारी के मुताबिक BMW पार्ट मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट के निर्माण के बाद यहां BMW कार के पुर्जे का निर्माण होगा। दावा किया जा रहा है कि राज्य सरकार ‘रंगला पंजाब’ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ लगातार आगे बढ़ रही है।

कैसे होगा फायदा?

पंजाब में BMW पार्ट मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट के निर्माण के लिए कंपनी भारी भरकम निवेश करेगी। निवेश की ये रकम सैकड़ों करोड़ होने का अनुमान है जिसका सीधा आशय रोजगार के अवसरों को पैदा करने से जुड़ा है। दावा किया जा रहा है कि बीएमडब्ल्यू पार्ट्स विनिर्माण संयंत्र स्थापना के लिए होने वाले निवेश से भारी हजारों की संख्या में युवाओं को रोजगार दिया जा सकेगा। इसमें मैकेनिकल से लेकर सिविल और आईटी क्षेत्र के युवा भी शामिल हैं। रोजगार मिलने से युवा अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकेंगे और राज्य के विकास में योगदान दे सकेंगे। इसके अलावा भारी भरकम निवेश आने के बाद सरकार को राजस्व की प्राप्ति भी होगी जिसकी मदद से पंजाब में विकास के अन्य कई कार्य कराए जा सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026