---Advertisement---

Punjab News: सड़क व्यवस्था में सुधार के लिए CM Bhagwant Mann का बड़ा फैसला, 8 करोड़ का टेंडर हुआ पास, जानें पूरी डिटेल

Punjab News: सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार राज्य के लोगों को स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा से लेकर कई प्रकार की सुविधा प्रदान कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 29, 2024 3:12 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब सरकार राज्य के लोगों को स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा से लेकर कई प्रकार की सुविधा प्रदान कर रही है। वहीं लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान की जा रही है। इसी बीच सड़क व्यवस्था के सुधार के लिए मान सरकार ने 8 करोड़ रूपये का टेंडर पास किया है।

15 साल से टूटी सड़क की सीएम मान ने कराई मरम्मत

बता दें कि सीएम भगवंत मान ने बादल गांव की 15 साल से टूटी सड़क की मरम्मत कराकर सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। पंजाब सरकार ने सड़क व्यवस्था में सुधार के लिए 8 करोड़ का टेंडर पास कर दिया है,

जिससे अब इस टूटी सड़क पर होने वाले जानलेवा हादसों से बचा जा सकेगा। गौरतलब है कि बीते 15 सालों से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

सड़क निर्माण के लिए 10 करोड़ रूपये किए जारी

आपको बता दें कि इससे पहले जालंधर शहर के लिए स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने जालंधर शहर में सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए जारी किए हैं, ताकि शहर में सड़क बुनियादी ढांचे को शीर्ष श्रेणी का बनाया जा सके। (Punjab News) भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस विशाल कार्य को पूरा करने के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

सड़क मरम्मत से लोगों को मिल रही है सुविधा

गौरतलब है कि मान सरकार द्वारा सभी क्षेत्रों में राज्य के लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान की जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण समेत सभी प्रकार की बेहतर सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा मान सरकार लोगों के सुरक्षा के लिए प्रतिबध है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 7, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 7, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 7, 2026

Lucknow News

मार्च 7, 2026

Bihar Politics

मार्च 7, 2026