---Advertisement---

Punjab News: CM Mann के प्रयासों से दशकों बाद कई गांवों में पहुंचा नहरी पानी, जानें कैसे किसानों को मिलेगा लाभ?

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार लगातार किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए फैसले लेती है। इसी क्रम में सरकार ने धान की बुआई से पहले नहरी पानी छोड़ने का निर्णय लिया जिससे कि किसान आसानी से अपने फसलों की सिंचाई कर सकें।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 26, 2024 6:04 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार लगातार किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए फैसले लेती है। इसी क्रम में सरकार ने धान की बुआई से पहले नहरी पानी छोड़ने का निर्णय लिया जिससे कि किसान आसानी से अपने फसलों की सिंचाई कर सकें।

पंजाब सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य के कई गांवों में 40 सालों बाद, तो कई गांवों में पहली बार नहरी पानी पहुंचा है। दावा किया जा रहा है कि नहरी पानी के माध्यम से किसान बेहतर ढ़ंग से अपने फसल की सिंचाई कर और अच्छा पैदावार करेंगे व सशक्त हो सकेंगे।

दशकों बाद पहुंचा नहरी पानी

पंजाब सरकार द्वारा नहरी पानी छोड़ने के बाद कई गांवों में दशकों बाद नहर का पानी पहुंच सका है। इसमें प्रमुख रूप से केलास, सेमा, रायकोट, लालवाई, फिल्लौर व सरीह जैसे गांवों में 25 साल बाद तो वहीं उच्चा पिंड व कंगरोड़ जैसे गांवों में पहली बार नगरी पानी पहुंच सका है। इसके अतिरिक्त भी कपूरथला, जालंधर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर, मुक्तसर, मोगा, लुधियाना व संगरूर के विभिन्न गावों में दशकों बाद नहरी पानी पहुंचा है।

सीएम मान के नेतृत्व में चल रही सरकार का दावा है कि वे किसानों की हर संभव मदद करने और उनका उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रयासरत हैं।

किसानों को मिलेगा लाभ

पंजाब सरकार द्वारा हर गांवों तक नहरी पानी पहुंचाने से भारी मात्रा में किसान लाभवान्वित हो सकेंगे। दरअसल इन दिनों किसानों की धान की फसल सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता है। ऐसे में उनके खेतों तक पहुंच रहा नहरी पानी सिंचाई का एक प्रमुख माध्यम बन सकता है। वहीं किसान अगर नहरी पानी के माध्यम से अपने फसल की सिंचाी पर्याप्त मात्रा में करता है तो इसका असर अन्न के पैदावार पर होगा और अतिरिक्त उपज के साथ किसान खुद को सशक्त बना सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026