---Advertisement---

Punjab News: ‘मालवा नहर’ विकास परियोजना से भू-जल संरक्षण करेगी मान सरकार, जानें कैसे किसानों को होगा फायदा?

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत मान की सरकार लगातार किसानों के हित को ध्यान में रखकर फैसले लेती है। इसी क्रम में मान सरकार द्वारा किसानों की तमाम समस्याओं के निस्तारम हेतु खूब प्रयास किए जा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 27, 2024 5:52 अपराह्न

punjab news
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत मान की सरकार लगातार किसानों के हित को ध्यान में रखकर फैसले लेती है। इसी क्रम में मान सरकार द्वारा किसानों की तमाम समस्याओं के निस्तारम हेतु खूब प्रयास किए जा रहे हैं। पंजाब (Punjab News) के विभिन्न हिस्सों में भू-जल के गिरते स्तर को लेकर भी मान सरकार बेहद गंभीर है और इसके संरक्षण के लिए मिशन ‘गांव-गांव नहरी पानी योजना’ जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।

पंजाब सरकार द्वारा भू-जल संरक्षण और किसानों के हित को संयुक्त रूप से ध्यान में रखते हुए ‘मालवा नहर’ विकास परियोजना को तेजी से विकसित किया जा रहा है। पंजाब सरकार का दावा है कि इस खास परियोजना से नहर का पानी जमीन के अंदर लाकर भू-जल को बचाया जा सकेगा जिससे कि आगामी भविष्य में किसानों व अन्य वर्ग के लोगों की जरुरत को पूरा किया जा सके।

भू-जल संरक्षण मिशन को मिलेगी रफ्तार

पंजाब में मालवा नहर परियोजना की सक्रियता के बाद मान सरकार के भू-जल मिशन को रफ्तार मिल सकेगी। पंजाब सरकार का दावा है कि बारिश व अन्य श्रोतों से आने वाले पानी को जमीन में लाकर भू-जल संरक्षण किया जा सकेगा। इसके अलावा किसानों को खेती और व्यवसायियों को व्यवसाय के लिए नहरी पानी की उपलब्धता कराकर ट्यूबवेल या अन्य संसाधनों पर उनकी निर्भरता कम की जा सकेगी जिससे भू-जल संरक्षण को बल मिलेगा।

‘मालवा नहर’ परियोजना की खासियत

पंजाब सरकार द्वारा निर्मित की जा रही ‘मालवा नहर’ विकास परियोजना राज्य के लोगों के लिए बेहद खास है। सबसे प्रमुख बात यह है कि आजादी के बाद पहली बार पंजाब में नए नहर का निर्माण कराया जा रहा है। मालवा नहर की लंबाई 150 किमी है जो कि मालवा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगी। यह नहर लगभग 2 लाख एकड़ भूमि को कवर करेगी जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी बेहद आसानी से उपलब्ध हो सकेगा और फसलों की बेहतर पैदावार होगी जिससे वो सशक्त हो सकेंगे।

पंजाब सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मालवा नहर परियोजना के निर्माण में राज्य सरकार 2300 करोड़ रूपये खर्च कर रही है। दावा किया जा रहा है कि इस परियोजना के शुरू होने के बाद किसानों को होने वाली पानी की समस्या का निस्तारण किया जा सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Heat Alert 12 March 2026

मार्च 11, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026