---Advertisement---

Punjab News: CM Mann के निर्देशानुसार PCR वाहनों की संख्या में इजाफा, जानें कैसे नागरिकों को होगा लाभ?

Punjab News: पंजाब पुलिस राज्य से भ्रष्टाचार खत्म करने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पूर्णत: प्रयासरत है। इस क्रम में पुलिस (Punjab Police) को शासन का भी भरपूर साथ मिल रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 23, 2024 4:17 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब पुलिस राज्य से भ्रष्टाचार खत्म करने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पूर्णत: प्रयासरत है। इस क्रम में पुलिस (Punjab Police) को शासन का भी भरपूर साथ मिल रहा है। पंजाब की भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) सरकार लगातार पुलिस महकमे में तमाम सुविधाओं का इजाफा कर प्रशासनिक अमले को मजबूत कर रही है।

ताजा जानकतारी के मुताबिक सीएम मान के निर्देशानुसार कार्यरत राज्य की पुलिस के PCR (पुलिस नियंत्रण कक्ष) में 14 नए वाहनों की एंट्री हुई है। इन वाहनों को CSR फंडिंग के माध्यम से खरीदा गया है। दावा किया जा रहा है कि इस कदम से पंजाब (Punjab News) में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी और बुनियादी ढांचे के विकास को बल मिल सकेगा।

Punjab News- डीजीपी गौरव यादव ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी

पुलिस नियंत्रण कक्ष (PCR) में शामिल हुए 14 नए वाहनों डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने हरी झंडी दिखाई है। ‘डीजीपी पंजाब‘ के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक अब पीसीआर बेड़े में 71 वाहनों की तैनाती हो गई है। CSR फंडिंग के माध्यम से पीसीआर बेड़े में बढ़ाए गए वाहनों की मदद से अब गश्त बढ़ेगी जिससे नागरिकों को सुरक्षा का बेहतरीन माहौल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

पंजाब के नागरिकों को कैसे होगा लाभ?

पुलिस नियंत्रण कक्ष के बेड़े में नए वाहनों की एंट्री से नागरिक लाभवान्वित हो सकेंगे। दावा किया जा रहा है कि अब पुलिस विभाग और तत्परता के साथ शिकायतकर्ताओं तक अपनी पहुंच बना सकेगा और मामले का त्वरित समाधान किया जा सकेगा। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में गश्त बढे़गी और पुलिस विभाग की उपस्थिति से शांति व्यवस्था कायम की जा सकेगी।

पुलिस का कहना है कि आगामी समय में सड़कों पर अतिरिक्त जनशक्ति, औद्योगिक इलाकों में अधिक सीसीटीवी कैमरे और यातायात सुधार पर विभाग का ध्यान केन्द्रित होगा। इससे लोगों को सुरक्षा का एक बेहतर माहौल उपलब्ध कराया जा सकेगा ताकि वे चैन से अपना जीवन व्यतीत कर सकें और पंजाब के विकास में योगदान दे सकें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026