---Advertisement---

Punjab News: पंजाब को स्वास्थ्य के मामले में ‘नंबर वन’ बनाने की तैयारी! लाखों नागरिकों को बेहतर सुविधा देगी मान सरकार

Punjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही सरकार लगातार राज्य के स्वास्थ्य सेक्टर में बदलाव करती नजर आ रही है। मान सरकार का दावा है कि जल्द ही पंजाब को स्वास्थ्य संबंधी मामलों में देश का नंबर वन राज्य बनाया जाएगा और इसके लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 29, 2024 1:24 अपराह्न

punjab news
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही सरकार लगातार राज्य के स्वास्थ्य सेक्टर में बदलाव करती नजर आ रही है। मान सरकार का दावा है कि जल्द ही पंजाब को स्वास्थ्य संबंधी मामलों में देश का नंबर वन राज्य बनाया जाएगा और इसके लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं। पंजाब (Punjab News) सरकार की ओर से बीते दिनों ही स्वास्थ्य विभाग के बेड़े में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 58 नई एंबुलेंस को शामिल किया गया है।

पंजाब सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि लोगों की जान हमारे लिए बहुत कीमती है और हम पंजाबियों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। पंजाब सरकार का दावा है कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस की मदद से वर्ष भर में लाखों नागरिकों की जान बचाई जा सकेगी और अस्पतालों में उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जा सकेगा।

स्वास्थ्य के मामले में पंजाब को ‘नंबर वन’ बनाने की तैयारी!

पंजाब में सीएम भगवंत मान की सरकार स्वास्थ्य संबंधी मामलों में राज्य को नंबर वन बनाने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में बीते दिनों 58 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर स्वास्थ्य विभाग के बेड़े में शामिल किया गया। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के बेड़े में शामिल की गई ये सभी एंबुलेंस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं जिससे किसी भी मरीज को बेहतर इलाज मुहैया कराई जा सकेगी।

पंजाब सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि स्वास्थ्य विभाग के बेड़े में शामिल हुई इन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस की मदद से मरीजों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। इसकी मदद से सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के साथ ही प्राथमिकता के आधार पर उनका इलाज शुरू कराया जा सकेगा। इन छोटे-छोटे प्रयासों से ही पंजाब को जल्द ही स्वास्थ्य संबंधी मामलों में ‘नंबर वन’ राज्य बनाया जा सकेगा।

मोहल्ला क्लिनिक का हो रहा विस्तार

पंजाब को स्वास्थ्य संबंधी मामलों में ‘नंबर वन’ बनाने के लिए ही राज्य में मोहल्ला क्लिनिक का विस्तार तेजी से हो रहा है। पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में संचालित हो रहे मोहल्ला क्लिनिक पर कई तरह के टेस्ट, जांच रिपोर्ट व दवाइयां मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुहल्ला क्लिनिक की मदद से राज्य के लाखों नागरिकों का इलाज कराया जा रहा है और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य संबंधी मामलों में राज्य को नंबर वन बनाने की कोशिश जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026