---Advertisement---

Punjab News: सरकारी अस्पतालों को कैमरे व पैनिक बटन से लैस कराने की तैयारी में मान सरकार! जानें क्या है खास तैयारी?

Punjab News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद, देश के विभिन्न हिस्सों में डॉक्टरों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 10, 2024 6:11 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद, देश के विभिन्न हिस्सों में डॉक्टरों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन गया है। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने इसी क्रम में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के सभी जिलों में जिला सेहत बोर्ड का गठन कर दिया है।

पंजाब सरकार की ओर से गठित की गई जिला सेहत बोर्ड के सदस्य मेडिको प्रोफेशनल के साथ बैठक कर उनकी राय जानेंगे और अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगे। पंजाब में इसके अलावा मान सरकार सभी सरकारी अस्पतालों को कैमरे व पैनिक बटन से लैस करने की योजना बना रही है ताकि चिकित्सकों को पहले की तुलना में और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके। (Punjab News)

जिला सेहत बोर्ड का गठन

पंजाब सरकार ने चिकित्सकों की मांग को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी जिलों में जिला सेहत बोर्ड का गठन कर दिया है। इस बोर्ड में शामिल किए गए सदस्य मेडिको प्रोफेशनल से मुलाकात कर उनकी राय जानेंगे और अपनी रिपोर्ट शासन तक भेजेंगे। बोर्ड की ओर से भेजे गए रिपोर्ट की समीक्षा कर पंजाब सरकार अपने कदम उठाएगी और भविष्य के लिए उसी आधार पर फैसले लिए जाएंगे ताकि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर हो सके।

अस्पतालों को कैमरे व पैनिक बटन से लैस कराने पर विचार

कोलकाता में महिला ट्रेनी चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के बाद डॉक्टरों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। इसी क्रम में पंजाब में भी चिकित्सकों की इच्छा है कि राज्य के सभी सरकारी अस्पताल कैमरे व पैनिक बटन से लैस हों ताकि पुलिस से सीधे संपर्क साधकर मदद लिया जा सके।

मान सरकार भी चिकित्सकों के इस मांग को लेकर गंभीर है और अस्पतालों में कैमरा व पैनिक बटन लगवाने पर विचार कर रही है। दावा किया जा रहा है कि इस कदम से चिकित्सकों को सुरक्षा का एक बेहतर माहौल उपलब्ध कराया जा सकेगा जिसके परिणामस्वरूप वे और तत्परता के साथ मरीजों का इलाज कर सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026