---Advertisement---

Punjab News: नशे को लेकर और सख्ती बरतने के लिए एक्शन में दिखे CM भगवंत मान, एसएसपी के साथ बैठक में दिए ये निर्देश

Punjab News: नशे और तस्करी को लेकर एक्शन मोड में फिर दिखे सीएम भगवंत मान, एसएसपी के साथ बैठक के बाद कहीं ये बात, आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 18, 2024 5:10 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन मोड में नजर आए और उन्होंने राज्य में बढ़ रहे नशे और तस्करी को लेकर एसएसपी के साथ बैठक करते दिखे। इसके बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत भी की। आप पंजाब ने इस बात की जानकारी एक्स प्रोफाइल पर एक वीडियो को शेयर करते हुए दी है और कहा जा रहा है कि इस मीटिंग मैं सीएम भगवंत मान कई निर्देश दिए हैं। आईए जानते हैं क्या रहा इस मीटिंग में खास और सीएम ने किस तरह दिए हैं एसएसपी को निर्देश।

नशे को लेकर और सख्त होंगे सीएम मान

आप पंजाब के अनुसार आज सभी जिलों के एसएसपी, पुलिस कमिश्नर और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की गई। कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। पंजाब के मुख्यमंत्री ने सबसे पहले नशे को लेकर और सख्ती बरतने को कहा। जी हां, जैसे कि पंजाब में नशे को लेकर पहले से ही कई अभियान चल रहे हैं और ऐसे लोगों पर सरकार तुरंत एक्शन ले लेती है। सीएम भगवंत मान ने कहा है कि अगर किसी को शक भी हो किसी नशे करने वाले पर तो आप इसकी जानकारी दे सकते हैं। इसके लिए किसी सबूत की भी जरूरत नहीं है सिर्फ शक होने पर भी एक्शन लिया जा सकता है।

ग्रामीण लोगों से किया जाएगा संपर्क

मीटिंग में कहा गया कि तस्करों की संपत्ति कुर्क की जाए और पुलिस अधिकारियों का ग्रामीण स्तर पर लोगों से ज्यादा संपर्क हो। इसके अलावा सीएम मान ने यह भी कहा है कि अगर लोगों को अवैध रूप से परेशान किया गया तो सीधे तौर पर एसएसपी जिम्मेदार होंगे। पुलिस की संख्या की भी बढ़ोतरी करने का निर्देश दिया गया है और इस पर विचार किया गया। यह मीटिंग कई मायनों में खास रहा और आगे की रूपरेखा इसी तौर पर तैयार की जाएगी। सीएम भगवंत मान ने कहा है कि वह नशा करने वाले और नशा को लेकर जागरूकता फैलाने वाले लोगों को जरा भी नहीं बख्शेंगे और ग्रामीण स्तर पर लोगों से संपर्क साधा जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026