---Advertisement---

Punjab News: CM Mann ने Olympic में हिस्सा लेने पहुंचे हॉकी टीम के कप्तान से की बात, शुभकामनाओं के साथ दिया ये अहम संदेश

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के पेरिस यात्रा को केन्द्र सरकार ने मंजूरी नहीं दी है। हालाकि बावजूद इसके सीएम मान ने ओलंपिक (Paris Olympic) खेल में हिस्सा लेने पहुंचे भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों का हौसला फोन से वार्तालाप कर बढ़ाया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 3, 2024 6:09 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के पेरिस यात्रा को केन्द्र सरकार ने मंजूरी नहीं दी है। हालाकि बावजूद इसके सीएम मान ने ओलंपिक (Paris Olympic) खेल में हिस्सा लेने पहुंचे भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों का हौसला फोन से वार्तालाप कर बढ़ाया है। सीएम मान ने आज हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह से फोन पर बात की है और उनके साथ पूरे टीम का हौसला बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह से पेरिस नहीं आ पाने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने उनके यात्रा को मंजूरी ही नहीं दी जिसके कारण वे पेरिस पहुंच कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन नहीं कर सकेंगे। हालाकि पंजाब (Punjab News) से ही वे उनका हौसला बढ़ाते रहेंगे और आगामी दिन होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के जीत की प्रार्थना करेंगे।

CM Mann का खास अंदाज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अनोखा अंदाज अपनाते हुए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह से फोन पर बात की है। सीएम मान ने इस दौरान कप्तान के साथ हॉकी टीम के पूरे खिलाड़ियों को आगामी दिन होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामना संदेश भी दिया है।

सीएम मान ने वार्तालाप के दौरान कहा कि आप गोल्ड मेडल जीतकर आओ यही हमारी कामना है और हम आपको एयरपोर्ट पर धूम-धाम से लेने आएंगे। सीएम मान ने इसके साथ ही खिलाड़ियों को अपने खेल का अंदाज बरकरार रखने और निश्चिंतता के साथ मुकाबले में उतरने के संदेश भी दिए हैं।

CM Mann का पेरिस दौरा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज यानी 3 अगस्त से 9 अगस्त तक पेरिस के दौरे पर जाने वाले थे। लेकिन उनकी पेरिस यात्रा के लिए केन्द्र की ओर से पॉलीटिकल क्लीयरेंस नहीं मिल पाया जिसके कारण उनका पेरिस दौरा अब फंस है। केन्द्र की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने यात्रा के लिए लेट से मंजूरी मांगी और हम इतने कम समय में सीएम के सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम नहीं कर पाएंगे। हालाकि इस मामले में सीएम मान ने स्पष्ट किया है कि केन्द्र सरकार नहीं चाहती कि विदेश में भारत का नेतृत्व कोई और राजनेता करे और इसीलिए षडयंत्र के तहत उनके यात्रा को अनुमति नहीं दी गई।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 30, 2026