---Advertisement---

Punjab News: बाबा शेख फरीद जी के आगमन पर्व की CM मान ने दी बधाई, कहा- ‘मानवता की भलाई सिखाती है…’

Punjab News: बाबा शेख फरीद जी के आगमन पर्व के मौके पर सीएम मान ने लोगों को दी खास बधाई, आइए जानते हैं पूरा माजरा जिसकी वजह से चर्चा में आए पंजाब के मुख्यमंत्री।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 23, 2024 2:49 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: 12वीं सदी के महान सूफी संत बाबा शेख फरीद जी की जयंती पर पंजाब (Punjab) के  भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने लोगों को बधाई दी है। बंदगी की शुभकामनाएं देते हुए सीएम मान बाबा शेख फरीद को याद करते हुए नजर आए। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सीएम मान ने लोगों से खास बात सही है। आइए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरा माजरा जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए पंजाब के सीएम। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपने दिल की बात सीएम मान कहते हुए नजर आए हैं।

CM Mann ने कहीं ये बात

सूफी संत बाबा शेख फरीद जी की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “बंदगी महान सूफी संत बाबा शेख फरीद जी की जयंती पर आप सभी को बधाई। फरीद जी की वाणी मानवता में भक्ति की भावना फैलाते हुए मानवता की भलाई सिखाती है।

क्या होता है बाबा शेख फरीद जी के आगमन पर्व पर

बता दें की बाबा शेख फरीद का आगमन पर्व 19 सितंबर से शुरू हुआ है। पांच दिवसीय यह पर्व हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होते हैं और बाबा शेख फरीद की वाणी को याद करते हैं। इस खास मौके पर जगह-जगह मेले लगाए जाते हैं। बाबा फरीद की वाणी में मानवता की सेवा का संदेश दिया जाता है और इस मौके पर उनकी वाणी और रचनाएं लोगों के बीच चर्चा में होती है। हर साल इस खास मौके को धूमधाम से मनाया जाता है।

Punjab की मान सरकार का फैसला

जहां तक इस खास मौके पर पंजाब की बात करें तो पंजाब सरकार ने आज यानी 23 सितंबर को फरीदकोट में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। बाबा शेख फरीद जी के आगमन पर्व को लेकर यहां अलग ही खुमार देखने को मिलता है और यही वजह है की सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब सरकार ने इस तरह का फैसला लिया। इस खास मौके पर जगह-जगह अरदास और कीर्तन भी होते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026