---Advertisement---

Punjab News: शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि देने संगरूर पहुंचे CM Mann, सम्मान राशि भेंट कर परिजनों को दिया मदद का भरोसा

Punjab News: पंजाब सरकार राज्य के शहीद सैनिकों के परिजनों का खूब ख्याल रखती है और उन्हें हर संभव मदद करती नजर आती है। इसी क्रम में आज फिर एक बार सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संगरूर जिले के जखेपल गांव के रहने वाले वीर जवान तरलोचन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 19, 2024 6:15 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब सरकार राज्य के शहीद सैनिकों के परिजनों का खूब ख्याल रखती है और उन्हें हर संभव मदद करती नजर आती है। इसी क्रम में आज फिर एक बार सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संगरूर जिले के जखेपल गांव के रहने वाले वीर जवान तरलोचन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। बता दें कि तरलोचन सिंह पिछले दिनों ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे।

सीएम मान ने अपने संगरूर दौरे पर ही शहीद के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि भी दी है। सीएम मान की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शहीद के परिजनों को भविष्य में भी हर संभव मदद किया जाएगा और ये योद्धा हमेशा हमारे दिलों में अमर रहेंगे।

शहीद जवान के परिजनों को भेंट की सम्मान राशि

सीएम भगवंत मान आज संगरूर जिले के जखेपल के रहने वाले शहीद जवान तरलोचन सिंह के घर पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने वीर जवान की शहादत को नमन किया और परिजनों के साथ दु:ख साझा किया।

जानकारी के मुताबिक शहीद तरलोचन सिंह पिछले दिनों ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त कर गए थे। सीएम मान ने इस दौरान शहीद के परिजनों को 1 करोड़ रूपये की सम्मान राशि भी भेंट की। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हर संभव शहीदों के परिवार के साथ खड़ा रहेगी और उनकी मदद करेगी।

शहीदों का सम्मान सर्वोपरि

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का कहना है कि राज्य सरकार की नजर में शहीदों का सम्मान सर्वोपरि है। सरकार प्रथम प्राथमिकता के साथ शहीद के परिजनों की हर संभव मदद करती है और आगे भी करती रहेगी। इसी क्रम में बीते दिन भी सीएम मान ने संगरूर में ही वीर जवान सुरिंदर सिंह की शहादत को नमन किया था और उनके परिजनों को 1 करोड़ की सम्मान राशि भेंट की थी। सरकार की ओर से स्पष्ट किया जा चुका है शहीदो का सम्मान सर्वोपरि है और उनके परिजनों के हितों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026