---Advertisement---

Punjab News: मान सरकार द्वारा नई पीढ़ियों के शिक्षा को संरक्षित करने के लिए सराहनीय पहल, भगवान वाल्मिकी का पैनोरमा क्यों है खास?

Punjab News: आदिकवि भगवान वाल्मीकि जी पैनोरमा भगवंत मान सरकार द्वारा नई पीढ़ियों की शिक्षाओं को संरक्षित करने के लिए एक सराहनीय पहल में से एक है। आइए जानते हैं आखिर क्यों है यह जगह खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 11, 2024 4:58 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब (Punjab) के भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann) राज्य विकास पर ध्यान देने में पीछे नहीं रहती है। चाहे वह शिक्षा हो या फिर किसान का मुद्दा वह हर क्षेत्र में राज्य को बढ़ावा देना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने टूरिज्म क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि जी के पवित्र स्मारक स्थल राम तीर्थ में एक पैनोरमा का निर्माण करवाया है। यह आगे आने वाली पीढ़ी के लिए शिक्षा में अहम योगदान हो सकता है। इसकी जानकारी खुद आप पंजाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x के जरिए दी है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।

Punjab News: मान सरकार की शिक्षा को लेकर अनोखी पहल

इस वीडियो को शेयर करते हुए आप पंजाब ने कैप्शन में लिखा, “मुख्यमंत्री भगवंत मान भगवान वाल्मीकि के चरणों में विनम्र भेंट, अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि जी के पवित्र स्मारक स्थल राम तीर्थ में निर्मित आदिकवि भगवान वाल्मीकि जी पैनोरमा भगवंत मान सरकार द्वारा नई पीढ़ियों के लिए उनकी शिक्षाओं को संरक्षित करने के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। डिजिटल तकनीक से तैयार किया गया यह पैनोरमा भक्तों को भगवान वाल्मीकि के प्रेरक जीवन से जोड़ता है साथ ही उनके महाकाव्य रामायण की शिक्षाओं से भी परिचित कराता है।”

क्या है इस वीडियो में

इस वीडियो में कहा जा रहा है “पंजाब हेरिटेज फॉर टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड द्वारा संयोजित दुनिया का सर्वप्रथम आदिकवि भगवान वाल्मीकि जी पैनोरमा राम तीर्थ अमृतसर। यह संस्कृत के प्रथम महाकाव्य के रचयिता आदिकवि भगवान वाल्मीकि जी की डिजिटल संग्रहालय और टेक्नोलॉजी की जादुई मिश्रण से भगवान वाल्मीकि जी के दिव्य रूप और रामायण के भाव पहलुओं का परिचय प्राप्त करें। अद्वितीय और दिव्य अनुभव के लिए राम तीरथ अमृतसर पधारे।”

Punjab का यह जगह क्यों है खास

वही इस संग्रहालय में गए लोग इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। इस दौरान वह बताते हैं कि इस संग्रहालय में वह सब कुछ मौजूद है जो रामायण के फिल्म और किताबों में नहीं सुनने और देखने को मिला है। यहां जाने वाले लोग इस अद्भुत बता रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026