---Advertisement---

Punjab News: रोजगार के क्षेत्र में पंजाब सरकार का सराहनीय कदम, मंत्री रवजोत सिंह ने निगम कार्यालय में 85 लोगों को बांटा अपॉइंटमेंट लेटर; जानें डिटेल

Punjab News: रोजगार के क्षेत्र लगातार नए आयाम छू रही है। जिससे पंजाब के लोगों को काफी नौकरी में नए नए अवसर मिल रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 8, 2024 11:20 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: मिशन रोजगार के तहत पंजाब सरकार लगातार युवाओं को नियुक्ति पत्र के माध्यम से लोगों को रोजगार प्रदान कर रही है। इसी बीच स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह ने बीते दिन यानि 7 दिसंबर को नगर निगम में 85 लोगों को नियुक्ति पत्र सौपा और अपनी खुशी जाहिर की, इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को और अधिक रोजगार उपलब्ध के लिए प्रतिबद्ध है। जानकारी के मुताबिक मंत्री ने 19 कार्यपालक पदाधिकारी, 18 को नियुक्ति पत्र वितरित किया (Punjab News)।

पंजाब सरकार ने अभी तक 51000 से अधिक नियुक्ति पत्र का वितरण

स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि आप सरकार के कार्यकाल में लगभग 51000 व्यक्तियों को सरकारी नौकरियाँ प्रदान की गईं। बता दें कि पंजाब में आप सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही सीएम भगवंत मान लगातार रोजगार के क्षेत्र में हर संभव प्रयास कर रहे है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक अभी तक पंजाब सरकार ने 50000 से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। जो अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम है।

नियुक्ति पत्र सौपते हुए स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह ने क्या कहा – Punjab News

बताते चले कि नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पंजाब के सामाजिक और आर्थिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सफलता प्राप्त करने और अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत और समर्पण आवश्यक है। इसके अलावा उन्होंने कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि उनकी मदद से आम लोगों को फायदा हो सके और किसी भी प्रकार की किसी को समस्या न हो। बता दें इस दौरान पंचाब के कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहे (Punjab News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026