---Advertisement---

Punjab News: काउंटर इंटेलीजेंस अमृतसर ने 2 गुर्गों पर कसा शिकंजा! देखें किन अवैद्य हथियारों की हुई बरामदगी

Punjab News: अवैद्य हथियारों की तस्करी करने वाले दो गुर्गों की गिरफ्तारी करते हुए डीजीपी पंजाब ने इस बारे में पूरी जानकारी दी। इसके साथ ही अवैद्य हथियारों की बरामदगी हुई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 6, 2025 6:13 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: ड्रग्स और अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस तत्पर है और ऐसे में हर दिन गुर्गों पर शिकंजा कसा जा रहा है। डीजीपी पंजाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बारे में जानकारी अवगत करवाते हैं और ऐसे में उन्होंने बताया कि काउंटर इंटेलीजेंस अमृतसर को बड़ी सफलता मिली है और ऐसे में दो गुर्गों की गिरफ्तारी हुई है जो अवैद्य हथियारों के साथ पकड़े गए हैं। उनके पास से जिन चीजों की बारामती हुई इस बारे में भी जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं पंजाब न्यूज क्या है जो पंजाब पुलिस की सफलता को बयां करने के लिए काफी है।

इन हथियारों की हुई बरामदगी

डीजीपी पंजाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर लिखा, “एक बड़ी सफलता में काउंटर इंटेलीजेंस अमृतसर ने दो व्यक्तियों सुखचैन सिंह और जुगराज सिंह को पकड़ा जो सीमा पार से हथियारों की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल थे और 8 हथियार बरामद किए गए। विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए इन गुर्गों को पाकिस्तान स्थित तस्कर नूर से अवैद्य हथियारों की खेप ले जाते समय रोका गया। इसके साथ ही बरामदगी की जानकारी देते हुए बताया गया कि तीन ग्लॉक 9 MM पिस्टल, 4 PX5 पिस्टल और एक .30 बोर पिस्तौल पकड़ा गया।”

अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई

पीएस #SSOS अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है उसके साथ ही अतिरिक्त संचालकों की पहचान करने और इस तस्करी नेटवर्क की पूरी सीमा का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। पंजाब पुलिस ऐसे मॉड्यूल को बेअसर करने और राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आगे गुर्गों के गैंग का होगा पर्दाफाश

दो गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद आगे इस गिरोह को लेकर क्या खुलासा होता है और जांच में किस चीज का पर्दाफाश होता है इस पर बाकी अपडेट का इंतजार रहने वाला है। गिरोह का जिस तरह भंडाफोड़ किया गया वह निश्चित तौर पर पंजाब पुलिस की सफलता को बयां करने के लिए काफी है कि किस तरह से अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए पंजाब पुलिस तत्पर है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026

कल का मौसम 12 March 2026

मार्च 11, 2026

LPG Shortage

मार्च 11, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026

Delhi-Mumbai-Expressway

मार्च 11, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 11, 2026