---Advertisement---

Punjab News: SAD नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के बयानों पर कोर्ट ने जताई नाराजगी, CM Bhagwant Mann के OSD पर लगाया था झूठा आरोप, जानें डिटेल

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन को कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए SAD यानि शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को फटकार लगाई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 30, 2024 5:40 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: CM Bhagwant Mann के OSD राजबीर घुम्मन को कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए SAD यानि शिरोमणि अकाली दल के नेता Bikram Singh Majithia को फटकार लगाई है। दरअसल बिक्रम सिंह मजीठिया ने OSD राजबीर घुम्मन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि कोर्ट ने साफ कहा कि मजीठिया को राजबीर घुम्मन के खिलाफ बयान देने से बचना चाहिए। बता दें कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मजीठिया ने CM Bhagwant Mann के ओएसडी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। चलिए आपको समझाते है कि क्या है पूरा माजरा (Punjab News)।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक इस विवाद की शुरूआत इसी महीने 6 अक्टूबर को हुई। दरअसल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिक्रम सिंह मजीठिया से सवाल पूछा गया कि सीएम के करीबी लोगों को सीएमओ से निकाला जा रहा है। इस सवाल का जवाब देते हुए मजीठिया ने सीएम मान के ओएसडी का नाम लेते हुए कहा था कि “उनका परिवार कनाडा का नागरिक है (Punjab News)।

हवाला के जरिए करोड़ों रूपये आस्ट्रेलिया और कनाडा भेजे गए है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की थी कि ओएसडी के खिलाफ एलओसी जारी किया जाए”। इसके अलावा खुद उन्होंने यह बयान सोशल मीडिया पर जारी किया था। वहीं इस घटना पर अब कोर्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ओएसडी राजबीर घुम्मन ने कोर्ट में दायर की थी याचिका

बताते चले कि ओएसडी राजबीर घुम्मन ने मजीठिया के खिलाफ कोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की थी। जिसके बाद कोर्ट ने Bikram Singh Majithia को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें सार्वजनिक जगहों पर ऐसे बयान देने से बचना चाहिए, और ऐसे बयानों पर तुरंत रोक लगाना चाहिए। कोर्ट ने आगे कहा कि ऐसे बयान राजबीर सिंह की छवि को नुकसान पहुंचा रहे है। मानहानि का केस दायर करने से पहले भी राजवीर ने मजीठिया को नोटिस जारी किया था और 48 घंटों के अंदर माफी मांगने के लिए कहा था। (Punjab News) हालांकि मजीठिया ने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद राजवीर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

Punjab News

मार्च 7, 2026

Rashifal 8 March 2026:

मार्च 7, 2026

Punjab News

मार्च 7, 2026

Pakistan Hikes Fuel Price

मार्च 7, 2026

कल का मौसम 8 March 2026

मार्च 7, 2026