---Advertisement---

Punjab News: ‘संगीत के क्षेत्र में एक युग का अंत…’ Zakir Hussain के निधन पर CM Mann का टूटा दिल, कहीं ये बात

जाकिर हुसैन ने इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और ऐसे में मशहूर तबलावादक के निधन पर सीएम मान ने दुख जताते हुए कहा आप हमेशा जिंदा रहेंगे। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 16, 2024 5:35 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: देश के प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसै (Zakir Hussain) की मौत से निश्चित तौर पर फैंस को तगड़ा झटका लगा है। महान कलाकार के निधन से देश सदमे में है और यह हर किसी के दिल को तोड़ देने वाली खबर है। 73 साल की उम्र में सैन फ्रांसिस्को में जाकिर हुसैन ने अपनी आखिरी सांस ली है। जिसने भी इस खबर को सुना वह शॉक्ड रह गया और मुंह से निकला ‘संगीत के क्षेत्र में एक युग का अंत हो गया’। सोशल मीडिया पर जाकिर हुसैन की मौत के बाद लोग उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं और ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Mann) ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें याद करते नजर आए।

Punjab News में देखें Zakir Hussain के लिए क्या बोले CM Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पोस्ट में लिखा, “देश के प्रसिद्ध तबला वादक पद्मश्री उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर हम गहरा दुख व्यक्त करते हैं। संगीत के क्षेत्र में एक युग का अंत हो गया। संगीत और कला के क्षेत्र में उनके योगदान को दुनिया के अंत तक याद किया जाएगा। परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें हे भगवान।”

CM Mann ने कहा Zakir Hussain के निधन को ‘अपूरणीय क्षति’

जाहिर तौर पर जाकिर हुसैन की मौत से एक युग का अंत हो गया है यह अपूरणीय क्षति है और देश ने एक कलाकार को खो दिया। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी लोग इस खबर को बड़ी क्षति बताते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री मे भी शोक पसरा हुआ है और जाकिर हुसैन के निधन पर सीएम मान भी दुख जताते हुए नजर आए। गौरतलब है कि जाकिर हुसैन ने एक शानदार करियर में कई अवार्ड को अपने नाम किया है। इसके अलावा पद्मश्री से 1988 में, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किए गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran War

मार्च 30, 2026

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026