---Advertisement---

Punjab News: 100 इलेक्ट्रिक बसों से लेकर साफ पानी तक, नगर निगम चुनाव से पहले आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने इन 5 गारंटियों का किया वादा; जानें डिटेल

Punjab News: निकाय चुनाव से पहले आप पार्टी ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने 5 गारंटियों का भी वादा किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 15, 2024 5:40 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: 21 दिसंबर को लुधियाना में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा आज लुधियाना पहुंचे, जहां उन्होंने कई अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 5 चुनाव गारंटियों का भी ऐलान किया है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर लुधियाना में आप के मेयर बनता है तो यह सारे वादे पूरे किए जाएंगे। वहीं उन्होंने निकाय चुनाव के लिए हरि झंडी भी दिखाई है।

नगर निगम चुनाव को लेकर आप ने इन 5 चुनाव गारंटियों का किया ऐलान

अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमन अरोड़ा ने लुधियाना में 5 गारंटियों का ऐलान किया जिसमे बुड्ढा नदी की समस्या का समाधान कर उसके दोनों किनारों पर सड़क बनायी जायेगी।
लुधियाना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।
100% सीवेज प्रबंधन और अपशिष्ट निपटान अत्याधुनिक तकनीक से किया जाएगा।

प्रत्येक घर को 100% स्वच्छ पेयजल मिलेगा।
यातायात की समस्या के समाधान के लिए 4 नए अंतरराज्यीय बस अड्डे बनाए जाएंगे और अंतर-शहर बसें चलेंगी। मौजूदा बस स्टैंड को स्थानीय बस स्टैंड में तब्दील किया जाएगा (Punjab News)।

क्लिन और ग्रीन वातावरण को लेकर सरकार की खास पहल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार का फोकस है कि क्लीन और ग्रीन वातावरण बनाया जाए। अच्छी एसी और साफ बसें होगी तो लोग खुद को प्राइवेट का कम इस्तेमाल करेंगे। इससे वातावरण काफी शुद्ध होगा।

पंजाब में कब होंगे नगर निगम के लिए चुनाव – Punjab News

मालूम हो कि 5 नगर निगमों और 44 परिषदों और नगर पंचायतों के लिए 21 दिसंबर को मतदान होगा। बता दें कि मतदान का समय सुबह 7 बजे से लेकर शाम को 4 बजे तक होगा। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। इन चुनावों में 37.32 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं जिनमें 17.75 लाख महिलाएं और 204 तृतीय लिंगी मतदाता शामिल हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Noida News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

UP News

अप्रैल 17, 2026