---Advertisement---

Punjab News: पंजाब भवन के ए-ब्लॉक में आम जनता के लिए खुले डायनिंग हॉल का उद्घाटन

Punjab News:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के नतीजे राज्य सरकार की जनहितैषी और विकासोन्मुख नीतियों के पक्ष में जनता का स्पष्ट जनादेश हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 24, 2024 6:38 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Punjab News:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के नतीजे राज्य सरकार की जनहितैषी और विकासोन्मुख नीतियों के पक्ष में जनता का स्पष्ट जनादेश हैं।

पंजाब भवन में आम जनता के लिए डायनिंग हॉल का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन सीटों पर ‘आप’ की जीत ने राज्य और उसके लोगों की सेवा के प्रति उनकी विनम्रता और समर्पण को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने ये तीन सीटें चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक और गिद्दड़बाहा – कांग्रेस से छीन ली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनता के कल्याण और प्रदेश की प्रगति के लिए बनाई गई योजनाओं को जनता का भरपूर समर्थन मिला है।

किसानों को देश की राजधानी दिल्ली में प्रवेश से रोकने के बजाय केंद्र सरकार को उनसे बातचीत कर उनके लंबित मुद्दे हल करने चाहिए

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को देश की राजधानी दिल्ली में प्रवेश से रोकने के बजाय केंद्र सरकार को उनसे बातचीत कर उनके लंबित मुद्दे हल करने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान देश के नागरिक हैं और उन्हें राजधानी में आने का पूरा अधिकार है। मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री रूस और यूक्रेन के बीच मसले सुलझाने का श्रेय लेना पसंद करते हैं, लेकिन वे अपने देश के किसानों के मुद्दे सुलझाने में असमर्थ नजर आते हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भारतमाला परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य राज्य में सुचारू रूप से चल रहा है। किसानों की अपनी चिंताएं हैं, जिन्हें केंद्र सरकार को संवाद के जरिए हल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि
केंद्र सरकार इन मामलों को हल करने की बजाए ताकत का प्रयोग कर किसानों को डराने-धमका रही है, जो अस्वीकार्य है।

एक अन्य सवाल पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ‘आप’ आगामी विधानसभा चुनावों में दिल्ली में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस और भाजपा का पहले ही सफाया कर दिया है और अब इतिहास रचेगी, जब दिल्ली में एक बार फिर ‘आप’ की सरकार बनेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि दीवार पर साफ लिखा है कि आगामी चुनावों में ‘आप’ प्रचंड जीत दर्ज करेगी क्योंकि दिल्ली के लोग केजरीवाल के साथ हैं।

यह देश के हित में नहीं है

कुछ राजनीतिक दलों द्वारा अपनाए जा रहे फूट डालो और राज करो के एजेंडे पर सख्त आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा की घटनाओं को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह कुछ दलों द्वारा की जा रही नफरत की राजनीति का परिणाम है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसी घटनाओं से बचा जाना चाहिए और भाईचारे, शांति तथा सांप्रदायिक सद्भावना की भावना को मजबूत किया जाना चाहिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब भवन के ए-ब्लॉक में नया डायनिंग हॉल राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को यहां के स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब अपनी मेहमाननवाजी और लजीज व्यंजनों के लिए जाना जाता है, जो अब दिल्ली के लोगों के लिए उपलब्ध होंगे। भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि जल्द ही पंजाब भवन के बी-ब्लॉक को भी अपडेट कर आम जनता के लिए भोजन के लिए खोल दिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026