---Advertisement---

Punjab News: जालंधर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी! 5 कुख्यात अपराधियों को किया गिरफ्तार, 3 अवैध हथियार बरामद; जानें डिटेल

Punjab News: जालंधर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बता दें कि जालंधर पुलिस ने 5 कुख्यात अपराधियों को दिर गिरफ्तार कर लिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 15, 2024 4:17 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: जालंधर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बता दें कि जालंधर पुलिस ने 5 कुख्यात अपराधियों को दिर गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के तहत अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लटफार्म एक्स के माध्यम से दी है।

डीजीपी पंजाब पुलिस ने दी जानकारी

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एक बड़ी सफलता में, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने हॉट चेज़ और क्रॉस-फायरिंग के बाद दो लोगों को पकड़ लिया, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। (Punjab News) उनके तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे कुल गिरफ्तारी संख्या 5 हो गई।

गिरोह को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कनाडा स्थित हैंडलर सहित चार अतिरिक्त संदिग्धों को नामांकित किया गया वहीं इन लोगों के पास 3 अवैध हथियार बरामद हुए है। PunjabPoliceInd माननीय मुख्यमंत्री भगवंतमान के निर्देशानुसार संगठित अपराध गिरोह को ध्वस्त करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है”।

अपराधी और पुलिस के बीच हुई फायरिंग

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की, उसी दौरान वह बाइक पर भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को देख कर अपराधियों ने गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की गोली लगने से दोनो जख्मी हो गए। मालूम हो कि पुलिस ने तीन अवैध हथियार इन अपराधियों से पकड़े है। बता दें कि गुजराल नगर में एडवोकेट गुरमोहन सिंह के घर पर फायरिंग की थी। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्ताप कर लिया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026