---Advertisement---

Punjab News: जालंधर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, साइबर फ्रॉड करने वाले 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, इन राज्यों से हुई गिरफ्तारी

Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत जालंधर पुलिस ने 3 राज्यों से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 25, 2024 2:41 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत जालंधर पुलिस ने 3 राज्यों से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इनका काम भोले भाले लोगों को फोन कर साइबर क्राइम में फंसाना है। मिली जानकारी के अनुसार इनका नेटवर्क 6 राज्यों में फैला हुआ है। जहां लोगों को बेवकूफ बनाकर उनसे पैसे ठगे जाते थे। बता दें कि इसकी जानकारी डीजीपी पंजाब पुलिस द्वारा दी गई है। वहीं इस गैंग द्वारा 61 साइबर फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

डीजीपी पंजाब पुलिस ने दी जानकारी

आपको बता दें कि डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि एक बड़ी सफलता में, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बहु-राज्य बैंक चेक धोखाधड़ी सिंडिकेट को नष्ट कर दिया,

3 राज्यों से 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनका नेटवर्क 6 राज्यों में फैला हुआ था जिसमे पंजाब, हरियाणा, हिमाचलप्रदेश, उत्तरप्रदेश, पश्चिमबंगाल, और कर्नाटक राज्य शामिल है।

पुलिस ने 19 बैंकों किया सीज

पंजाब पुलिस ने साइबर फ्रॉड की घटनाओं को रोकने के लिए एक टीम भी गठित की है ताकि भोलें भाले लोगों को इससे बचाया जा सके। वही पंजाब को इन आरोपियों से 19 बैंक खातों की जानकारी मिली है। जिसे पुलिस ने तुरंत सीज कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि लोगों से किए गए फ्रॉड के पैसे इन्हीं के खातों में डाले गए है। वहीं पंजाब के डीजीपी गौरव यादव का कहना है कि आरोपियों के उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

6 राज्यों में फैला नेटर्वक

पंजाब के डीजीपी ने बताया कि प्राथिमिक जांच में पता चला कि आरोपियों का का बहुत बड़ा नेटवर्क है। बता दें कि इनका नेटवर्क 6 राज्यों में फैला हुआ है। जिसमें सबसे पहला पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक राज्य शामिल है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Rashifal 21 April 2026

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026