---Advertisement---

Punjab News: जालंधर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बंबीहा-कौशल गैंग के पांच कुख्यात आरोपी गिरफ्तार; जानें पूरी डिटेल

Punjab Police: सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस राज्य के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 20, 2024 6:39 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस राज्य के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जिसका असर अब देखने को भी मिल रहा है। पंजाब में भगवंत मान सरकार के आने के बाद से ही पंजाब पुलिस अपराधियों, ड्रग्स तस्करों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी बीच जालंधर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल पंजाब पुलिस ने बंबीहा-कौशल गैंग के पांच कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने दी है (Punjab News)।

डीजीपी पंजाब पुलिस ने क्या है।

आपको बता दें कि डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता में, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बंबीहा-कौशल गिरोह के पांच प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया, और मध्यप्रदेश से तस्करी करके लाए गए नौ अवैध हथियार और 15 कारतूस बरामद किए।

गिरफ्तारियों से तीन व्यक्तियों पर लक्षित हमलों को टाल दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी पंजाब के कई जिलों में जबरन वसूली, हत्या और हथियारों की तस्करी सहित कई गंभीर अपराधों में शामिल थे। चल रही जांच का उद्देश्य उनके व्यापक नेटवर्क को उजागर करना और गिरोह को पूरी तरह से खत्म करने के लिए आगे और पीछे दोनों तरह के संबंध स्थापित करना है”।

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

पुलिस अधिकारियों द्वारा दी जानकारी के अनुसार ये आरोपी हथियार तस्करी, हत्या, जबरन वसूली और अन्य बड़े अपराधों में शामिल थे। (Punjab News) आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों पर दो केस आर्म्स एक्ट थाना नई बारादरी जालंधर और एफआईआर भारगो कैंप में दर्ज की गई है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 10 महीनों के दौरान, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अब तक विभिन्न समूहों के 23 कुख्यात गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 49 पिस्तौल, 121 राउंड और 59 मैगजीन बरामद की हैं (Punjab News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 7, 2026

Pakistan Hikes Fuel Price

मार्च 7, 2026

कल का मौसम 8 March 2026

मार्च 7, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 7, 2026

Noida International Airport

मार्च 7, 2026

Punjab News:

मार्च 7, 2026