---Advertisement---

Punjab News: उपचुनाव से पहले मजबूत हुआ AAP का कुनबा, CM Mann की उपस्थिति में कई नेताओं ने थामा पार्टी का दामन

Punjab News: पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। इससे पहले राज्य में सियासी उठा-पटक जारी है। दावा किया जा रहा है कि वर्तमान राजनीतिक समीकरण के हिसाब से पंजाब (Punjab News) की सत्तारुढ़ दल आम आदमी पार्टी (AAP) की दावेदारी मजबूत है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 2, 2024 6:38 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। इससे पहले राज्य में सियासी उठा-पटक जारी है। दावा किया जा रहा है कि वर्तमान राजनीतिक समीकरण के हिसाब से पंजाब (Punjab News) की सत्तारुढ़ दल आम आदमी पार्टी (AAP) की दावेदारी मजबूत है। इसी को देखते हुए अन्य दलों के नेता भी ‘आप’ का हाथ थाम रहे हैं जिससे पार्टी का कुनबा और मजबूत होता नजर आ रहा है।

ताजा जानकारी के अनुसार आज भी मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की उपस्थिति में कई नेताओं ने AAP का दामन थामा है। दावा किया जा रहा है कि पार्टी के इस बढ़ते कुनबे का लाभ उपचुनाव (Punjab Assembly By-Elections) में मिल सकता है और चुनावी संभावनाएं और बेहतर हो सकती हैं।

Punjab News- उपचुनाव से पहले इन नेताओं ने थामा AAP का दामन

विधानसभा उपचुनाव से पहले आज कुलविंदर सिंह रसूलपुरी (Kulwinder Singh Rasulpuri) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की मौजूदगी में AAP का दामन थाम लिया है। कुलविंदर सिंह पूर्व में कांग्रेस हलका प्रभारी के रूप में चब्बेवाल (एसी-044) में कई वर्षों तक सक्रिय रहे हैं। वे सरपंच यूनियन (चब्बेवाल/माहिलपुर) के दो दशक के अध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। कुलविंदर की पकड़ चब्बेवाल (Chabbewal) समेत आस पास के विधानसभा क्षेत्रों में है जिसका लाभ पार्टी को आगामी उपचुनाव में मिल सकता है।

कुलविंदर सिंह के अलावा चब्बेवाल से पूर्व कांग्रेस विधायक चौधरी राम रतन के पोते चौधरी गुरप्रीत सिंह (Chowdhary Gurpreet Singh) ने भी अपने समर्थकों के साथ AAP का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें आप की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि चौधरी गुरप्रीत सिंह का एक समृद्ध सियासी इतिहास है और वे सामुदायिक हितों के प्रति सदैव समर्पित नजर आते हैं।

पंजाब विधानसभा उपचुनाव का शेड्यूल

पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसमें डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (आरक्षित), गिद्दड़बाहा और बरनाला सीट शामिल हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक सभी 4 रिक्त विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 23 नवंबर को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम के साथ उपचुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026