---Advertisement---

Punjab News: आतंकवादी नेटवर्क की रीढ़ तोड़ने में जुटीं मान सरकार की पुलिस! पाकिस्तानी संचालकों के इशारे पर काम कर रहे 2 ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी

Punjab News: डीजीपी पंजाब पुलिस ने इस बात की जानकारी दी कि 6 किलो हेरोइन बरामदगी के साथ दो प्रमुख ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी हुई है जो पाकिस्तान स्थित संचालकों द्वारा काम कर रहे थे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2025 5:17 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक ऑपरेशन में सफलता हासिल करने में कामयाब हुई है जहां 6 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी बताई जा रही है। इसके साथ ही 2 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। DGP Punjab Police ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x के जरिए इस बारे में जानकारी दी और लोगों को इस खास ऑपरेशन के बारे में मुखातिब करवाते हुए नजर आए। इस बात में कोई शक नहीं है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार के निर्देशन में पंजाब पुलिस ड्रग्स और अपराधों को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार कार्यरत है।

पाकिस्तान स्थित संचालकों द्वारा पंजाब में आगे वितरण के लिए आई हेरोइन

DGP Punjab Police ने बताया कि सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 6 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। इसके साथ ही दो प्रमुख ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। विशिष्ट खुफिया सूचना पर कार्रवाई की गई थी जिसके बाद एक पुलिस दल ने गुरदित्ता कालू और कैप्टन को गांव भकना के पास रोक लिया। इस दौरान वह मोटरसाइकिल पर उच्च श्रेणी के हेरोइन की खेप लेकर जा रहे थे जो पाकिस्तान स्थित संचालकों द्वारा पंजाब में आगे वितरण के लिए भेजी गई थी।

सप्लाई चैन की पूरी सीमा का पता लगाने में जुटीं पंजाब पुलिस

Punjab News में डीजीपी पंजाब पुलिस ने आगे यह भी बताया कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत थाना घरिंडा में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में फिलहाल एक और आरोपी फरार चल रहा है लेकिन इसकी जांच में पंजाब पुलिस जुटीं हुई है। सीमा पार से जुड़े संबंधों सहित ड्रग सप्लाई चैन की पूरी सीमा का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पाकिस्तान प्रायोजित नार्को आतंकवादी नेटवर्क की रीढ़ तोड़ने और ड्रग्स फ्री पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में 2 ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी बहुत बड़ी सफलता को बयां करती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 11, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 11, 2026

UP Police SI Admit Card 2026

मार्च 11, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026

Uniform Civil Code

मार्च 11, 2026