---Advertisement---

पंजाब में हुए आतंकी हमले में Lawrence Bishnoi & Pakistan कनेक्शन! मंत्री Mohinder Bhagat ने मौके पर पहुंचकर दिए कार्रवाई के निर्देश

Punjab News: मनोरंजन कालिया के घर हुए आतंकी हमले की जांच की जा रही है। मंत्री मोहिंदर भगत ने पीड़ित से मुलाकात कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 8, 2025 1:06 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: एक बयान से पंजाब का सियासी पारा बढ़ा दिया है। दरअसल, मनोरंजन कालिया के घर आतंकी हमला हुआ। इसके बाद मान सरकार में मंत्री मोहिंदर भगत मौके पर जायजा लेने पहुंचे। मंत्री मोहिंदर भगत ने इस दौरान पंजाब में हुए इस आतंकी हमले के तार लॉरेंस बिश्नोई और पाकिस्तान से जोड़ दिए। मोहिंदर भगत ने बयान जारी कर कहा कि पंजाब में इस तरह की हरकते लॉरेंस बिश्नोई, पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा है। उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई के साबरमती जेल में बंद होने और कथित रूप से संरक्षण का जिक्र कर निशाना भी साधा है। सीएम मान की जीरो टॉलरेंस नीति का जिक्र करते हुए मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में शामिल एक-एक आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

आतंकी हमले से जुड़े मामले में मंत्री मोहिंदर भगत का बड़ा बयान!

साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके पाकिस्तान कनेक्शन का जिक्र करते हुए मंत्री मोहिंदर भगत ने आतंकी घटनाओं को साजिश बताया है। मान सरकार की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर रहे मोहिंदर भगत ने कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती जेल में केन्द्र द्वारा सुरक्षा दी जा रही है। ये किसी से छुपा नहीं की लॉरेंस के पाकिस्तानियों के साथ कैसे संबंध हैं। लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तानियों के साथ मिलकर पंजाब में घटनाओं को अंजाम दे रहा है।

मान सरकार ने जारी किए कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस मनविंदर कालिया के घर हुए ग्रिनेड अटैक से जुड़े मामले की जांच में जुट गई है। सीएम मान के निर्देशानुसार ही मंत्री मोहिंदर भगत मौके पर जायजा लेने और पीड़ित मनोरंजन कालिया से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मनोरंजन कालिया और उनके बीच अच्छे माहौल में बातचीत हुई है। मान सरकार का कहना है कि इस ग्रिनेड अटैक केस में पुलिस को गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026