---Advertisement---

Punjab News: लुधियाना निवासियों को नये वर्ष की सौग़ात, नगर निगम के लिए 19 करोड़ रुपए की लागत वाली मशीनरी को हरी झंडी दिखाई

Punjab News: लुधियाना को साफ़-सुथरा, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बड़ा प्रयास करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज नगर निगम, लुधियाना के लिए 19 करोड़ रुपए की लागत वाली मशीनरी को हरी झंडी दिखाई।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 30, 2023 11:40 पूर्वाह्न

CM Maan
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: लुधियाना को साफ़-सुथरा, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बड़ा प्रयास करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज नगर निगम, लुधियाना के लिए 19 करोड़ रुपए की लागत वाली मशीनरी को हरी झंडी दिखाई।

लुधियाना को साफ़-सुथरा, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का उद्देश्य


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आज के दिन को लुधियाना शहर के लिए ऐतिहासिक दिन करार दिया, क्योंकि यह मशीनरी लुधियाना शहर की सफ़ाई को सुनिश्चित बनाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह समय की ज़रूरत है कि शहर को साफ़-सुथरा, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाया जाए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार शहर का रूप संवारने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

सीएम मान ने क्या कहा?


मुख्यमंत्री ने कहा कि 4.75 करोड़ रुपए की लागत से आठ जैटिंग मशीनों, 0.6 करोड़ की लागत से एक पोक्लेन मशीन, 4 करोड़ रुपए की लागत से दो इन्फ्रा रैड होल रिपेयर मशीनें, 9 करोड़ रुपए की लागत से विशेष सीढ़ी वाली एक फायर बिग्रेड और अन्य मशीनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि इन मशीनों से नगर निगम का कामकाज और अधिक सुचारू होगा, जिससे औद्योगिक शहर को नया रूप मिलेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार के पास शहर के विकास के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है, और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि शहर के बुनियादी ढांचे के लिए नगर निगम को और अधिक फंडों की ज़रूरत पड़ी तो राज्य सरकार पहल के आधार पर फंड देगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहर के लोगों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लुधियाना निवासियों के लिए यह प्रोजैक्ट नये साल का तोहफ़ा है और आने वाले दिनों में समूचे पंजाब को ऐसी और सौगातें दी जाएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026